1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने करवाया रानी मुखर्जी को 2 घंटे इंतजार, एक बार फिर कैंसिल किया शूट

कपिल शर्मा ने करवाया रानी मुखर्जी को 2 घंटे इंतजार, एक बार फिर कैंसिल किया शूट

 Published : Mar 28, 2018 06:12 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 06:12 pm IST

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। लेकिन पर्दे पर लौटते ही वह अपने पुराने तेवर दिखाने लगे हैं। दरअसल खबर आई है कि कपिल ने बार फिर से अपनी शूटिंग कैसिंल कर दी है। इस बार...

Kapil Sharma Rani Mukherji- India TV Hindi
Kapil Sharma Rani Mukherji

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी की है। हालांकि जहां एक ओर इस शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी, वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे बोरिंग करार दे दिया है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शो में अब रानी मुखर्जी भी नजर आने वाली हैं। वह अपनी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए कपिल के इस शो में आ रही थीं। लेकिन अब अचानक ही कपिल ने अपने इस एपिसोड की शूटिंग कैसिंल कर दी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि कपिल को 2 बजे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचना था, लेकिन वह शाम 7:30 बजे तक भी सेट पह नहीं मौजूद हुए। वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी को 6 बजे आने के लिए कहा गया था। हालांकि जब रानी शो के लिए निकल रही थीं तब उन्हें 8 बजे सेट पर पहुंचने के लिए सूचना दी गई। लेकिन 2 घंटे इंतजार करने के बाद उनके पास मैसेज आया कि शूट कैंसिल हो चुका है।

बता दें कि इस मैसेज में साफतौर पर लिखा गया था कि यह शूट कपिल के कारण रद्द किया गया है। लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शूटिंग किस वजह से कैसिंल हुई है। खबरों के अनुसार इस एपिसोड में रानी के अलावा 'हिचकी' उनके साथ अहम किरदार निभा चुके भी नजर आने वाले थे। बता दें कि रानी की यह कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन