1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित और विराट का ध्यान वनडे वर्ल्ड कप पर, टीम के साथ करते हैं खास प्लानिंग, कोच ने बताई अंदर की बात

रोहित और विराट का ध्यान वनडे वर्ल्ड कप पर, टीम के साथ करते हैं खास प्लानिंग, कोच ने बताई अंदर की बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 14, 2026 09:10 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 09:14 am IST

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं। वह इस समय 50 ओवर वाले फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वक्त सभी के मन में एक सवाल ये है कि वह 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं।

Rohit Sharma & Virat Kohli- India TV Hindi
रोहित शर्मा & विराट कोहली Image Source : PTI

टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वो दोनों इस वक्त सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं, वो है वनडे फॉर्मेट। रोहित और विराट दोनों ही खिलाड़ी भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और वो दोनों इस वक्त इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इन सबके बावजूद फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रोहित और विराट 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं।

टीम के साथ मिलकर प्लान बनाते हैं रोहित और विराट

टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले रोहित और विराट के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि दोनों ही खिलाड़ी भारत के आगामी वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी समेत भारत के लॉन्ग टर्म वनडे प्लान बनाने में काफी एक्टिव रहते हैं। भले ही इस समय रोहित शर्मा और विराट कोहली कप्तान नहीं हैं, लेकिन वह लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नजर आते हैं।

रोहित और विराट को लेकर बैटिंग कोच ने क्या कहा?

कोच कोटक ने कहा कि दोनों सुपरस्टार बल्लेबाज टीम इंडिया के हेड कोच समेत टीम मैनेजमेंट के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने दूसरे वनडे से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे रणनीति बनाते हैं। अब चूंकि वे एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं तो वे चाहते हैं कि भारत सारे मैच जीते। दोनों के पास इतना अनुभव है कि वे बाकी खिलाड़ियों के साथ विचार साझा करते हैं और चर्चा करते हैं। वे हेड कोच के साथ अक्सर वनडे फॉर्मेट को लेकर बात करते हैं। वो साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बात करते हैं।

कोटक ने आगे कहा कि ज्यादातर समय मैं वहां होता हूं और जब मैं कुछ सुनता हूं तो वे अपना अनुभव साझा करते रहते हैं। मैं उन्हें हमेशा बात करते हुए देखता हूं। सोशल मीडिया पर आप काफी चीजें ऐसी देखते हैं तो मैं उन चीजों को देखने से बचता हूं। मैं जहां से देखता हूं, वहां सब कुछ ठीक है। दरअसल पिछले कुछ महीने से रोहित और विराट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थी, जिसमें बताया गया था कि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा के पास राहुल द्रविड़ की बराबरी करने का मौका, दूसरे वनडे मैच में करना होगा छोटा सा काम

विराट कोहली 63 रन बनाते ही करेंगे बड़ा कारनामा, एक साथ दो दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल