डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जै रही है। यह एक बहुत कॉमन बीमारी बन चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों को ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल न बढ़े। रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। मधुमेह के मरीज चावल की जगह रोटी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में गेहूं के आटे में कुछ चीजें मिलाकर आप इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे सीक्रेट इंग्रेडिएंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है।
मेथी दाना पाउडर
गेहूं के आटे में मेथी दाना का पाउडर मिक्स कर खाने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। मेथी दाना आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर और गैलक्टोमैनन शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है। 1 किलो गेहूं के आटे में करीब 50 ग्राम भुना हुआ मेथी दाना पाउडर मिलाएं। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा, पाचन तंत्र को मजबूत बनाएगा और इससे भूख भी कम लगेगी।
चिया सीड्स
चिया सीड्स फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके लिए 1 किलो आटे में 2–3 चम्मच चिया सीड्स मिलाएं। ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
जौ का आटा
जौ का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें बेटा-ग्लूकन फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट्स को धीरे-धीरे ब्रेक करता है। 1 किलो गेहूं के आटे में 250 ग्राम जौ का आटा मिलाएं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)