1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पानी और साबुन से नहीं जा रहे बाल्टी पर लगे दाग? तो आज ही अपनाकर देखें ये हैक, चमक जाएगा Bucket

पानी और साबुन से नहीं जा रहे बाल्टी पर लगे दाग? तो आज ही अपनाकर देखें ये हैक, चमक जाएगा Bucket

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 14, 2026 10:37 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 12:49 pm IST

How to clean Btahroom Bucket: बाल्टी चाहे प्लास्टिक की हो या स्टील की, खारे पानी के दाग और गंदगी की वजह से वह अक्सर पीली या काली पड़ जाती है। ऐसे में इसे चमकाने के लिए आप इन आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गंदे बाल्टी को कैसे साफ करें?- India TV Hindi
गंदे बाल्टी को कैसे साफ करें? Image Source : CRAZYINDIANHACKER/YOUTUBE

बाथरूम में बाल्टी का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने से ये जल्दी गंदे हो जाते हैं। साबुन और पानी के दाग इसपर चिपक जाते हैं और मोटी परत बना लेते हैं। इसलिए इसकी साफ सफाई करना बेहद जरूरी है।अगर इसकी सफाई न की जाए तो इनमें फफूंदी भी लग जाती है। इसकी सफाई के लिए ज्यादातर लोग पानी और साबुन के घोल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी गंदगी नहीं हट पाती। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि कुछ आसान घरेलू नुस्खे की मदद से आप बाल्टी को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।

नींबू और बेकिंग सोडा

यह नुस्खा जिद्दी पीलेपन को हटाने के लिए बेहतरीन है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और एक नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बाल्टी के गंदे हिस्सों पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब या पुराने ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

सफेद सिरका

अगर बाल्टी पर खारे पानी (Hard Water) के सफेद दाग जम गए हैं, तो सिरका बहुत कारगर साबित हो आता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक मग पानी में आधा कप सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को बाल्टी में लगाकर छोड़ दें या सिरके में कपड़ा भिगोकर दाग वाली जगह पर लपेट दें। 10 मिनट बाद ब्रश से रगड़ें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड

काली पड़ चुकी बाल्टी या फफूंद को साफ करने के लिए यह बहुत बढ़िया उपाय माना जाता है। एक कॉटन या कपड़े में थोड़ा हाइड्रोजन पेरोक्साइड लें और बाल्टी पर रगड़ें। इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साबुन के घोल से धो लें।

वाशिंग पाउडर और गर्म पानी

बाल्टी में थोड़ा वाशिंग पाउडर डालें और उसमें गर्म पानी भर दें। इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से रगड़कर साफ करें, बाल्टी चमक जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल