1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मकर संक्रांति पर बिना चावल के बनाएं खिचड़ी, घी डालकर गरमागरम खाएं, फटाफट नोट करें रेसिपी

मकर संक्रांति पर बिना चावल के बनाएं खिचड़ी, घी डालकर गरमागरम खाएं, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 14, 2026 08:22 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 08:22 am IST

Makar Sankranti Special Khichadi Recipe: मकर संक्रांति पर बिना चावल के भी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। 14 जनवरी को एकादशी होने की वजह से बहुत सारे लोग चावल नहीं खाते हैं। ऐसे में खिचड़ी की ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी रेसिपी- India TV Hindi
मकर संक्रांति पर खिचड़ी रेसिपी Image Source : FREEPIK

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर खिचड़ी का विशेष महत्व होता है। कुछ जगहों पर तो इस त्योहार खिचड़ी के नाम से ही जाना जाता है। संक्रांति पर खिचड़ी खाते है और खिचड़ी का दान किया जाता है। लेकिन इस बार 14 जनवरी को एकादशी पड़ रही है। बहुत सारे लोग एकादशी के दिन चावल नहीं खाते हैं। वहीं कुछ लोग 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति भी मना रहे हैं। ऐसे में आप बिना चावल के भी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। बिना चावल के बनी ये खिचड़ी बहुत टेस्टी और कहीं ज्यादा हेल्दी होती है। आप इसे घी डालकर गरमागरम खाएं। फटाफट नोट कर लें बिना चावल के खिचड़ी बनाने की रेसिपी।

बिना चावल के खिचड़ी बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए आपको अपनी पसंदीदा दाल लेनी होगी। वैसे नॉर्मली खिचड़ी मूंगदाल की बनाई जाती है लेकिन मकर संक्रांति के दिन काली उड़द दाल का बहुत महत्व होता है। तो आप मूंग या उड़ किसी भी दाल से खिचड़ी बना सकते हैं। आधा कप दाल लें और 1 कप दलिया ले लें।

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालें और इसमें हींग और जीरा डालें। अब दलिया डालकर थोड़ी देर भून लें। इसमें दाल डालें और उसे भी थोड़ी देर तक दलिया के साथ ही भून सें। अब दोनों चीजों को कुकर में डालें और खिचड़ी में करीब 2 कप पानी डालें।

तीसरा स्टेप- खिचड़ी में नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा अदरक कद्दूकस करके डाल दें। अब इसमें 3-4 सीटी लगाएं जिससे दलिया और दाल अच्छी तरह से गल जाए। खिचड़ी आपको कैसी खानी है यानि गीली या सूखी पानी आपको उसी हिसाब से डालना है। कुकर खोलें और खिचड़ी में बारीक कटा हरा धनिया मिला दें। 

चौथा स्टेप- तैयार है बिना चावल वाली स्वादिष्ट खिचड़ी, आप इसे घी डालकर गरमागरम खाएं। इस रेसिपी से आप एकादशी के दिन चावल खाने से भी बच जाएंगे और मकर संक्रांति स्पेशल खिचड़ी का स्वाद भी ले पाएंगे। वजन घटाने और पेट को हेल्दी रखने के लिए खिचड़ी अच्छी होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल