1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी पानी कितने दिन पीना चाहिए, कहीं ज्यादा पीने से नुकसान तो नहीं हो जाएगा, मेथी पानी पीने के ये हैं फायदे

मेथी पानी कितने दिन पीना चाहिए, कहीं ज्यादा पीने से नुकसान तो नहीं हो जाएगा, मेथी पानी पीने के ये हैं फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 14, 2026 07:42 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 07:43 am IST

Methi Pani Kitane Din Peena Chahiye: मेथी पानी शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन लंबे समय तक पीने से नुकसान भी हो सकता है। जान लें मेथी पानी कितने दिनों तक पीना चाहिए और इसके फायदे नुकसान क्या है?

मेथी पानी के फायदे और नुकसान- India TV Hindi
मेथी पानी के फायदे और नुकसान Image Source : FREEPIK

मेथी बड़ा फायदेमंद मसाला है, जो ज्यादातर लोगों के घरों में आसानी से मिल जाता है। लेकिन सदियों से मेथी का सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। मेथी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द, सूजन और कई समस्याओं को दूर करते हैं। आजकल लोग वजन घटाने के लिए मेथी का पानी पी रहे हैं। सुबह खाली पेट मेथी का पानी ब्लड शुगर को कम करता है। लेकिन मेथी पानी कितने दिनों तक पीना चाहिए आपको ये भी पता होना जरूरी है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा ( आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ ) ने बताया मेथी पानी पीने का सही तरीका क्या है? 

मेथी पानी कैसे तैयार करें और इसे कब पीना चाहिए?

अगर आप भी मेथी पानी का सेवन करना चाहते हैं तो इसे तैयार करने के लिए रात में एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाना को भिगोकर रख दें। सुबह इसे अच्छे से छान लें और खाली पेट में इसे पीएं। अगर आप चाहें तो भीगी हुई मेथी को फेंकने की बजाए चबा भी सकते हैं, क्योंकि यह भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

मेथी पानी कितने दिन पीना चाहिए?

आप मेथी पानी किस उद्देश्य से पी रहे हैं उसी से यह निर्धारित किया जा सकता है कि आपको इसका सेवन कितने दिन तक करना चाहिए।

फिट रहने के लिए मेथी पानी- अगर आपका उद्देश्य सिर्फ अपने पाचन तंत्र को शुद्ध करना या शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है तो आप लगातार 15 से 20 दिन तक मेथी पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके बाद दुबारा शुरू करने से पहले कम से कम 7 दिन का ब्रेक लें। 

वजन घटाना के लिए मेथी पानी- अगर आपका उद्देश्य मेथी पानी से वजन कम करना है तो लगातार एक महीने या 45 दिन तक इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद आपको लगभग एक सप्ताह का ब्रेक लेना चाहिए तभी दोबारा इसका सेवन करें, नहीं तो नुकसानदायक हो सकता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए मेथी पानी- अगर आपको डायबिटीज है तो उसे कंट्रोल करने में भी मेथी पानी बहुत मददगार साबित हो सकता है और आप डॉक्टर की सलाह से लगभग 2 महीने तक इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बीच अपने शुगर लेवल की जांच करते रहें। 

पीरियड्स और हार्मोन बैलेंस के लिए मेथी पानी- जिन महिलाओं को पीरियड्स या हॉर्मोन्स संबंधित कोई भी परेशानी है वो लगातार एक महीने तक मेथी पानी का सेवन कर सकती हैं।  

मेथी पानी पीने के फायदे

  • इसके सेवन से आपकी पाचन शक्ति कहीं ज्यादा मजबूत होती है। 
  • यह औषधीय ड्रिंक आपका वजन घटाने में भी मदद करता है। 
  • इससे आपका ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
  • महिलाओं का पीरियड्स नियमित होता है और हॉर्मोन्स संतुलित रहते हैं। 
  • इससे आपकी त्वचा और बालों को भी फायदा होता है। 

कितनी मात्रा में पीना चाहिए मेथी पानी?

आप सुबह खाली पेट में नियमित रूप से 1 चम्मच मेथी दाना का सेवन कर सकते हैं। एक सीमित मात्रा में इसका सेवन लाभदायक होता है लेकिन इससे ज्यादा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। मेथी पानी का सेवन करने के आधा घंटे बाद ही कोई दूसरी चीज खाएं। 

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए मेथी पानी?

गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

जिनका ब्लड शुगर लो होता है, उन्हें भी सावधानी बरतनी चाहिए। 
मेथी पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें नहीं तो दस्त लग सकते हैं या चक्कर आ सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।