1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हेरा फेरी' के सीक्वल को लेकर एक्साइटिड हैं सुनील शेट्टी, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

'हेरा फेरी' के सीक्वल को लेकर एक्साइटिड हैं सुनील शेट्टी, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

 Published : May 22, 2019 01:18 pm IST,  Updated : May 22, 2019 01:57 pm IST

सुनील शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म 'हेरा फेरी' के सीक्वल के लिए बहुत एक्साइटिड हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी।

hera phera 3- India TV Hindi
hera phera 3

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी(Suniel Shetty) हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ परेश रावल अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होने वाली है।

मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया- वह हेरा फेरी के तीसरे भाग में काम करने के लिए बहुत एक्साइटिड हैं। साथ ही बताया फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी।

'हेरी फेरी' के पहले भाग को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी तीनों से लोगों का दिल जीत लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेरा फेरी के तीसरे भाग को भी प्रियदर्शन डायरेक्ट करने वाले हैं। सुनील शेट्टी ने बताया उन्हें फिल्म का पहला भाग बहुत पसंद आया था। मगर दूसरे भाग में उन्होंने ज्यादा एंजॉय नहीं किया था।

फिल्म के पहला भग लोगों को इसलिए पसंद आया था क्योंकि उसमें तीन लोगों के संघर्ष के बारे में दिखाया गया था।

सुनील शेट्टी आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जेंटलमैन में नजर आए थे।

Also Read:

Bharat Song Turpeya: सलमान खान पर फिल्माया देशभक्ति गाना 'मेरी मिट्टी, मेरा देश' आज होगा रिलीज

करिश्मा कपूर करने जा रही हैं डिजिटल डेब्यू, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन