1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाने के मुद्दे पर बोले सुनील शेट्टी

अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किए जाने के मुद्दे पर बोले सुनील शेट्टी

 Published : May 02, 2017 07:01 pm IST,  Updated : May 02, 2017 07:01 pm IST

अक्षय कुमार को कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। लेकिन इसके बाद से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इस पुरुस्कार से नवाजे जाने पर कई सवाल उठाए जाने लगे। लेकिन अब इस मामले में अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा.

akshay- India TV Hindi
akshay

पणजी: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को कुछ वक्त पहले ही उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। लेकिन इसके बाद से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इस पुरुस्कार से नवाजे जाने पर कई सवाल उठाए जाने लगे। लेकिन अब इस मामले में अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा है कि वह अक्षय इस सम्मान के हकदार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार जूरी के अध्यक्ष फिल्मकार प्रियदर्शन थे जिनकी कई फिल्मों में अक्षय कुमार काम कर चुके हैं। प्रियदर्शन की फिल्म 'हेरी फेरी' में अक्षय के साथ नजर आ चुके सुनील ने एक बयान में इस विवाद पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से गलत है। अक्षय ने कई हिट फिल्में दी हैं। फिर, आप केवल एक फिल्म की तरफ ही क्यों देख रहे हैं? उनके करियर को देखें। वह 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और इस पुरस्कार के हकदार हैं।"

सुनील ने कहा, "हो सकता है कि अक्षय को यह सम्मान इतने साल में फिल्म जगत में उनके स्तर और विकास को देखकर दिया गया हो। कुछ ही कलाकार ऐसे हुए हैं, जिन्होंने किसी सेना के जवान के किरदार को निभाते हुए वास्तव में सैनिक को सम्मानपूर्ण तरीके से पर्दे पर उतारा हो। अक्षय उनमें से एक हैं।" अक्षय को फिल्म 'रुस्तम' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर की गई आलोचना पर अक्षय ने पहले कहा था कि अगर लोगों को नहीं लगता कि वह इस पुरस्कार के लायक हैं, तो वे इस पुरस्कार को वापस ले सकते हैं।

'हेरा फेरी' के अलावा सुनील, अक्षय के साथ 'आन : मैन एट वर्क', 'धड़कन', 'हेरा फेरी-2' और 'सपूत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुनील ने कहा था कि करियर की शुरुआत में जब अक्षय की 13 फिल्में असफल हुई थीं, तो कुछ लोगों ने कहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन अब देखिए हर बार उनकी फिल्म 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर रही है। अभिनेता ने कहा कि अक्षय को इन बातों को भूल जाना चाहिए और इसके बारे में बुरा मानने की जरूरत नहीं है। अक्षय कुमार ने की महाराष्ट्र सरकार से ऐसी अपील

वर्तमान में सुनील अपने आने वाले टेलीविजन शो 'इंडियाज असली चैम्पियन: है दम' की तैयारी में व्यस्त हैं। इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'एंड टीवी' पर शनिवार से होगा। इस शो में आम लोग हिस्सा लेंगे, जिनका विभिन्न गतिविधियों के जरिए मानसिक और शारीरिक क्षमता का परीक्षण लिया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन