1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल की फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी प्रीति जिंटा, पढ़िए पूरी डिटेल्स

सनी देओल की फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी प्रीति जिंटा, पढ़िए पूरी डिटेल्स

 Published : Aug 08, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 06:34 pm IST

नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में सनी देओल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीशा पटेल और मुकुल देव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 Bhaiaji Superhit - India TV Hindi
 Bhaiaji Superhit  Image Source : TWITTER

मुंबई: लंबे समय के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। प्रीति सनी देओल के साथ उनकी फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में नजर आएंगी। प्रीति जिंटा ने मंगलवार को फिल्म से अपने किरदार की झलक साझा की। प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपनी लुक साझा करते हुए लिखा, "दोस्तों, अनुमान लगाओ ये क्या है? यह 'भैय्याजी सुपरहिट' की सपना दुबे है। फिल्म 19 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

अपनी वापसी को लेकर उत्साहित अभिनेत्री ने लिखा, "पीजे की वापसी।" तस्वीर में 43 वर्षीया अभिनेत्री बंदूक पकड़े खड़ी हैं, जिसमें दिखाया गया है।

नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी फिल्म में सनी देओल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीशा पटेल और मुकुल देव जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन