1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे करण की डेब्यू फिल्म को लेकर सनी देओल हुए भावुक

बेटे करण की डेब्यू फिल्म को लेकर सनी देओल हुए भावुक

 Published : May 22, 2017 01:46 pm IST,  Updated : May 22, 2017 01:46 pm IST

सनी देओल अपने बेटे करण देओल को पर्दे पर उतारने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। करण की पहली फिल्म का नाम है 'पल पल दिल के पास', जो उसके दादा और बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक गाने का मुखड़ा है।

sunny deol- India TV Hindi
sunny deol

नई दिल्ली: देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे लेकर लंबे वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं। लेकिन अब सनी देओल अपने बेटे करण देओल को पर्दे पर उतारने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। करण की पहली फिल्म का नाम है 'पल पल दिल के पास', जो उसके दादा और बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक गाने का मुखड़ा है। यह गाना सनी को बेहद पसंद है इसलिए उन्होंने अपने बेटे के फिल्मी करियर की शुरुआत के लिए भी अपनी पसंद और पिता की फिल्म के गाने के मुखड़े को चुना है। करण ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग भी शूटिंग कर दी है। और इस बात की जानकारी खुद उनके पिता और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "पल पल दिल के पास की शुरुआत.. शूट पर करण का पहला दिन।" सनी के इस ट्वीट को देखकर लगता है कि वह एक गौरवांवित और भावुक पिता जैसा महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी करण की पहली फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत की कामना करते हुए ट्वीट किया है। गौरतलब है कि इस इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर वेलेंटाइन्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस 15 सेकंड के पोस्टर में तेज बारीश के बीच दो हाथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण देओल परिवार का प्रोडक्‍शन हाउस जी स्‍टूडियो के साथ मिलकर कर रहा है। इससे पहले सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' के लिए साथ काम किया था। इस फिल्म को मनाली में शूट किया जाने वाला है, जिसकी तैयारियां पिछले लंबे वक्त से चल रही हैं। पिछले दिनों मनाली में मस्ती करते हुए सनी देओल की कुछ तस्वीरे भी सामने आई थीं। अब प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ पर भी सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन