1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल के बेटे करण को मिल गई दूसरी फिल्म, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे कॉमेडी

सनी देओल के बेटे करण को मिल गई दूसरी फिल्म, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे कॉमेडी

 Published : Sep 04, 2019 03:09 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 03:09 pm IST

सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म रिलीज नहीं हुई है और उसे दूसरी फिल्म का ऑफर मिल गया है।

karan deol- India TV Hindi
karan deol Image Source : GOOGLE

सनी देओल Sunny deol के बेटे करण देओल karan deol की पहली फिल्म पल पल दिल के पास (pal pal dil ke paas) अभी रिलीज नहीं हुई है, उन्हें दूसरी फिल्म ऑफर भी हो गई है। बताया जा रहा है कि करण देओल को अगली फिल्म डायरेक्टर इंदर कुमार inder kumar ने ऑफर की है। यह फिल्म कॉमेडी होगी। 

करण देओल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास जल्द ही रिलीज होने जा रही है। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला था लेकिन भारी बारिश के चलते फिल्म का ट्रेलर रद्द करना पड़ा। करण देओल की इस डेब्यू फिल्म फिल्म को पिता सनी देओल ने डायरेक्ट किया है और यह सिंपल रोमांटिक फिल्म है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण देओल ने कहा था कि उनकी पहली फिल्म तो लव स्टोरी है लेकिन अगली फिल्म वो एक्शन थ्रिलर बैकग्राउंड पर करना चाहेंगे। 

हालांकि एक अन्य इंटरव्यू में करण ने खुलासा किया कि उन्होंने दूसरी फिल्म साइन की है और वो कॉमेडी है। इंदर कुमार ने आखिरी फिल्म टोटल धमाल बनाई थी और वो एक बार फिर कॉमेडी पर दांव लगाना चाह रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक इंदर कुमार अपनी नई फिल्म के लिए फ्रेश चेहरे खोज रहे थे और इसी दौरान उन्होंने करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का प्रोमो देखा और कऱण उन्हें अपनी फिल्म के लिए मुफीद दिखे। उन्हें करण का आत्मविश्वास पसंद आया और उन्होंने करण देओल को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। करण को आइडिया पसंद आया और उन्होंने तुरंत हां कर दी। फिल्म के इसी साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन