1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी और अरबाज खान की फिल्म 'तेरा इंतजार' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ

सनी लियोनी और अरबाज खान की फिल्म 'तेरा इंतजार' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ

 Published : Sep 13, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 07:52 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता अरबाज खान जल्द ही निर्देशक राजीव वालिया की फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ में रोमांस करते नज़र आएंगे। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

sunny leone- India TV Hindi
sunny leone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता अरबाज खान जल्द ही निर्देशक राजीव वालिया की फिल्म ‘तेरा इंतज़ार’ में रोमांस करते नज़र आएंगे। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।  

दिल्ली के ताज पैलेस होटल में इस फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर लॉन्च के मौके पर अरबाज और सनी के अलावा फिल्म के निर्देशक राजीव वालिया भी मौजूद रहे।

पोस्टर में सनी लियोनी रेड कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं। वहीं पीछे सनी और अरबाज की कुछ तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। पोस्टर की टैगलाइन है- सर्च फॉर लव बिगिंस।

सनी लियोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

तेरा इंतजार एक म्यूजिकल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अरबाज खान एक पेंटर के किरदार में नजर आएंगे।

अरबाज खान का फिल्मी करियर ढालान पर हैं, उनकी पिछले फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। बात करे सनी लियोनी की तो उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास कमाल का नहीं रहा है। वो ज्यादातर डांस नंबर करते ही दिखी हैं। इस वजह से सनी और अरबाज और दोनों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।

 सनी लियोनी और अरबाज खान की फिल्म तेरा इंतजार 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन