1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमटीवी शो Splitsvilla के दूसरे दिन इस अंदाज में पहुंची सनी लियोनी, देखते रह गए कंटेस्टेंट

एमटीवी शो Splitsvilla के दूसरे दिन इस अंदाज में पहुंची सनी लियोनी, देखते रह गए कंटेस्टेंट

 Published : May 11, 2019 02:28 pm IST,  Updated : May 11, 2019 02:30 pm IST

एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 12 में आए दिन सनी लियोनी का नया अवतार देखने को मिल रहा है। इन दिनों सनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है इस फोटो में सनी ब्लू कलर का ड्रेस पहनी हुई है साथ ही हाथ में छाता ली हुई हैं।

sunny leone- India TV Hindi
sunny leone

नई दिल्ली: एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 12 में आए दिन सनी लियोनी का नया अवतार देखने को मिल रहा है। इन दिनों सनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है इस फोटो में सनी ब्लू कलर का ड्रेस पहनी हुई है साथ ही हाथ में छाता ली हुई हैं। सनी ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से यह फोटो शेयर किया है और कुछ ही घंटो के अंदर इस फोटो पर 515, 969 लाइक आ चुके हैं।

रिऐल्टी शो स्प्लिट्सविला का नया सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में जब शो की टीम ने साथ में ट्रैवल किया तो नए सीजन की शुरुआत के बारे में फैन्स को जानकारी देने का उन्होंने अनोखा आइडिया अपनाया। 

बता दें कि इससे पहले सनी ने एयरपोर्ट पर टिक-टॉक विडियो बनाया जिसमें रणविजय सिंह से लेकर सनी लियोनी और क्रू मेंबर पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे। सनी अपने बेबी को गोद में लेकर डांस करते हुए इंजॉय तो कर रही थीं लेकिन इस दौरान वह सतर्क भी दिखीं ताकि उनके बेबी को हर्ट न हो। वहीं शो के को होस्ट और ऐक्ट्रेस के दोस्त रणविजय डांस करने के दौरान सनी के बेबी के साथ मस्ती करते भी दिखे। 

सनी ने जहां यह खास विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है तो वहीं रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट के दौरान की तस्वीर शेयर की। इसमें उनके साथ सनी लियोनी मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। इसके साथ रणविजय ने लिखा 'और हम लौट आए हैं'। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन