1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन ने पति डैनियल वीबर संग ‘लॉक्डअप विद सनी’ के शुरू होने से पहले किया डांस

सनी लियोन ने पति डैनियल वीबर संग ‘लॉक्डअप विद सनी’ के शुरू होने से पहले किया डांस

 Published : Apr 06, 2020 10:12 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 10:12 pm IST

सनी लियोन ने लॉकडाउन के बीच नया शो शुरू किया है जिसका नाम है 'लॉक्ड अप विद सनी लियोन'। 

सनी लियोन-डैनियल वीबर - India TV Hindi
सनी लियोन-डैनियल वीबर 

कोरोना वायरस के चलते सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया है। इस लॉकडाउन के साथ ही फिल्म की शूटिंग और रिलीज पर रोक लगा दी गई है और फ़िल्मी सितारे फ्री हैं। अब सभी सेलेब्रिटीज़ अलग-अलग तरीक़ों से अपने आपको बोर ना होने देने और खुद को बिज़ी रखने का प्रयास कर रहे हैं । ऐसे में कई सेलेब्रिटीज़ अपनी हॉबी को फ़ॉलो कर रहे हैं तो कई लोग अपना टैलेंट निखार रहे हैं। ऐसे में ऐक्ट्रेस सनी लियोन ने भी ख़ुद को ऐक्टिव रखने के लिए सोशल मीडिया पर फ़ैंस के लिए एक चैट सेशन शुरू किया है जिसका नाम “लॉक्डअप विद सनी“ है। 

सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पति के साथ एक डांस वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह और पति डेनियल चैट सेशन से पहले क्या कर रहे थे। सनी ने अपने पोस्ट में लिखा - "डेज़ी शाह के साथ लॉक्डअप विद सनी के एपिसोड से30 मिनट पहले। डेनियल के साथ क्या हुआ था।”

वीडियो में सनी गुलाबी रंग का क्यूट क्रॉप शर्ट और सफ़ेद रंग की पैंट पहने नज़र आ रही है और डेनियल आरामदायक काली रंग की वेस्ट और काले ट्रैक पैंट में डांस कर रहे हैं। इसके बाद सनी ने अपने शो ‘लॉक्डअप विद सनी’ में इसके बाद डेजी शाह से कई दिलचस्प बातें की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन