1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीन महीने बाद जिम में कसरत करने पहुंची सनी लियोनी

तीन महीने बाद जिम में कसरत करने पहुंची सनी लियोनी

 Published : Jun 17, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 08:24 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लागू किया गया था। लॉकडाउन में थोड़ी सी ढील मिलने के बाद सनी लियोनी जिम में एक्सरसाइज करने गई हैं।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : INSTAGRAM/SUNNYLEONE

लॉस एंजेलिस में लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों पर कुछ ढील दी गई है और जिम वगैरह भी खोले गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इस बात से बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें आखिरकार एक लंबे समय के बाद जिम में दोबारा कसरत करने का मौका मिल रहा है। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सनी फेस मास्क के साथ नजर आ रही हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "तीन महीनों के बाद आखिरकार जिम खुल गए हैं।"

सनी फिलहाल अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों निशा, अशर और नोह के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं।

कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में ही सनी अपने पति और बच्चों के लिए अमेरिका चली गई थीं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी के दौरान वह भारत के मुकाबले अमेरिका में ही ज्यादा सुरक्षित हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन