1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने स्विमसूट में तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, खींच रहा लोगों का ध्यान

सनी लियोनी ने स्विमसूट में तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, खींच रहा लोगों का ध्यान

 Published : Feb 17, 2021 08:04 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 08:05 pm IST

स्विमसूट में सनी लियोनी ने तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर का कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE

सनी लियोनी को डर है कि कहीं लोग उनका नाम न भूल जाएं, लिहाजा इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने एक तरीका सोचा है। उन्होंने बुधवार को अपनी एक फोटो शेयर की और उसमें उन्होंने एक ऐसा कैप पहना, जिसमें उनका नाम लिखा हुआ है। इस फोटो में वे स्विमसूट में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, "यदि कोई मेरा नाम भूल गया हो तो मेरी कैप पर देखे, वहां मेरा नाम लिखा है।"

सैफ और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2' से रणबीर कपूर की 'शमशेरा' तक, YRF ने 5 फिल्मों की डेट का किया एलान

इससे पहले, सनी ने अपने जुड़वां बेटों नूह और अशर की फोटो शेयर की थी। ये फोटो उन्होंने अपने बेटों के तीसरे जन्मदिन के मौके पर पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मेरे बेटे 3 साल के हो गए। अशर सिंह और नूह सिंह वेबर आप दोनों बहुत अलग हैं और बहुत प्यारे, बहुत अच्छे, बहुत बुद्धिमान हैं। मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि 3 साल बीत गए हैं। आपने मेरे हर दिन को शानदार बनाया।" 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी ने 'स्प्लिट्सविला 13' पर काम शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले सनी ने शूटिंग की एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस रियलिटी शो की शूटिंग केरल में हो रही है।  

शिल्पा शेट्टी ने 'धड़कन' को-स्टार सुनील शेट्टी संग शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स पूछ रहे - 'राम कहां है?'

केरल रवाना होने से पहले सनी ने अपने बयान में कहा था- "मैं जल्द ही केरल के लिए रवाना हो जाऊंगी, क्योंकि स्प्लिट्सविला की शूटिंग होने जा रही है। यह एक ऐसा शो है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं 2014 से इसका हिस्सा रही हूं। स्प्लिट्सविला की शूटिंग घर वापस आने जैसा है। इस शो को शुरू करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।"

(इनपुट/आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन