1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने बेटी निशा के साथ की पेंटिंग, शेयर की तस्वीर

सनी लियोनी ने बेटी निशा के साथ की पेंटिंग, शेयर की तस्वीर

 Published : Sep 24, 2020 06:34 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 06:38 am IST

सनी लियोनी ने बेटी निशा के साथ पेंटिंग की। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी ने बेटी निशा के साथ की पेंटिंग Image Source : INSTAGRAM/SUNNYLEONE

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन बच्चों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं। बुधवार को अपने बेटी निशा के साथ पेंटिंग करते दिखाई दीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी संग तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "बेटी निशा के साथ एक टीम की तरह से काम किया।"

सनी अक्सर अपने बच्चों के साथ पेंटिंग में समय बिताती हैं और उन पलों को बहुत ही सक्रियता के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

कुछ समय पहले  अंग्रेजी ऑनर्स के लिए कोलकाता के टॉप कॉलेजों में से एक आशुतोष कॉलेज की मेरिट लिस्ट में सनी का नाम सामने आया था। मेरिट सूची में यह भी दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने इस साल पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीसीएचएसई) से जनरल श्रेणी में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 400 अंक हासिल किए हैं।

सनी लियोनी ने अपने सत्यापित अकाउंट से एक ट्वीट के साथ इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें लिखा था, "अगले सत्र में आप सभी से कॉलेज में मिलते हैं, आशा है कि आप सभी मेरी कक्षा में होंगे।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन