1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने शुरू की फिल्म 'शेरो' की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर

सनी लियोनी ने शुरू की फिल्म 'शेरो' की शूटिंग, शेयर किया पोस्टर

 Published : Jul 17, 2021 05:10 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 05:10 pm IST

शेरो एक साइकोलॉजिकिल थ्रिलर है। श्रीजिथ विजयन इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी ने शुरू की फिल्म 'शेरो' की शूटिंग Image Source : SUNNY LEONE/INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म 'शेरो' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। पोस्टर में लिखा है : "साराह माइक। उनके सफर की शुरूआत होती है।"

शिल्पा शेट्टी ने बताया महामारी के दौरान फिजिकल और मेंटल हेल्थ को कैसे स्ट्रॉन्ग करेगा योग

सनी ने इसके कैप्शन में लिखा है : "आखिरकार अपने साउथ इंडियन फिल्म 'शेरो' की शूटिंग पुन: शुरू कर दी है। कुछ शानदार लोगों के साथ काम कर रही हैं और यह इकिगाई मोशन पिक्चर और क्रिएटिव राइटर व डायरेक्टर श्रीजिथ विजयन, डीओपी मनोज कुमार खटोई और निर्माता अंसारी नेक्स्टेल और रवि किरण के साथ मेरा पहला काम है।"

सनी लियोनी के पास नहीं है उदास होने का वक्त

शेरो एक साइकोलॉजिकिल थ्रिलर है। श्रीजिथ विजयन इसका निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन