1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 साल की रूपसा बतब्याल ने जीता 'सुपर डांस 3' का खिताब, जीता 15 लाख रूपए और अवॉर्ड

6 साल की रूपसा बतब्याल ने जीता 'सुपर डांस 3' का खिताब, जीता 15 लाख रूपए और अवॉर्ड

 Published : Jun 24, 2019 11:38 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 11:44 am IST

कोलकाता की रहने वाली 6 साल की रूपसा बतब्याल ने सोनी चैनल का फेमस शो 'सुपर डांस 3' का खिताब अपने नाम कर लिया है।

सुपर डांसर 3 का खिताब- India TV Hindi
सुपर डांसर 3 का खिताब Image Source :

नई दिल्ली: कोलकाता की रहने वाली 6 साल की रूपसा बतब्याल ने सोनी चैनल का फेमस शो सुपर डांस 3 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साथ ही रूपसा ने ट्रॉफी और 15 लाख रूपए का इनाम भी जीता। आपको बता दें कि ग्रैंड फाइनल में रूपसा बतब्याल, तेजस वर्मा, सक्षम शर्मा, जयश्री गोगोई और गौरव सर्वण हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित हुए सुपर डांसर 3 के फाइनल एपिसोड को सुपर से भी उपर नाम दिया गया था। इसे जीतने वाले को ट्रॉफी के अलावा एक राशि भी दी गई जोकि 15 लाख रुपए की है। साथ ही इसके रूपसा अपने साथ एक सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी भी लेकर गई हैं।

सुपर डांसर की ट्रॉफी जीतने के बाद रूपसा ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी जीती है। मैं डांस से प्यार करती हूं और इसे आगे करना जारी रखूंगी। मैं अब कोलकाता वापस जाउंगी जिससे मैं अपनी जीत अपने परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट कर सकूं।

बता दें कि यह रियलिटी शो पिछले चार पांच महीने से प्रसारित हो रहा था और विनर का फैसला आप सभी के सामने है।

बता दें कि ग्रैंड फिनाले में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया और जावेद अली भी आए और दोनों ने परफॉर्मेंस भी दी। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने शो के ग्रैंड फिनाले में डांस किया, जिसकी काफी लोगों ने प्रशंसा की। शिल्पा शेट्टी ने भरतनाट्टयम भी किया।

शिल्पा शेट्टी की परफॉर्मेंस पर अनुराग बासू ने कहा कि उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करनी चाहिए। इसके अलावा गीता ने कहा कि अगर वे कभी फिल्म बनाती हैं तो फिर शिल्पा को कास्ट करेंगी।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन