1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Suraiyya Song Teaser: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के गाने का टीज़र हुआ रिलीज, देखिए कटरीना का दिलकश अंदाज़

Suraiyya Song Teaser: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के गाने का टीज़र हुआ रिलीज, देखिए कटरीना का दिलकश अंदाज़

 Published : Oct 31, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Oct 31, 2018 02:43 pm IST

मंजूर-ए-खुदा गाने में कटरीना के खूबसूरत डांस मूव और श्रेया घोषाल की प्यारी सी आवाज आपका मन मोह लेने के लिए काफी हैं।​

Suraiyya Song Teaser, Thugs Of Hindostan- India TV Hindi
Suraiyya Song Teaser, Thugs Of Hindostan Image Source : YOUTUBE

Suraiyya Song Teaser: अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारों से सजी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय है। पहले फिल्म के फर्स्ट लुक और ट्रेलर ने धमाल मचाया और अब फिल्म के गाने भी धमाल मचाने के लिए आ गए हैं। फिल्ममेकर्स ने फिल्म के तीसरे गाने 'मंजूर-ए-खुदा' का टीजर रिलीज किया है। इस गाने में देशभक्ति के साथ कटरीना के डांस का जलवा भी दिखाई दे रहा है। 

गाने में कटरीना के खूबसूरत डांस मूव और श्रेया घोषाल की प्यारी सी आवाज आपका मन मोह लेने के लिए काफी हैं।​

Watch Thugs of Hindostan Manzoor E Khuda song teaser here

मंज़ूर-ए-खुदा गाना फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पॉइंट पर आएगा, इस वजह से इस गाने को पॉवरफुल बनाना था। मुझे लगता है कि यह गाना बहुत अच्छा बना है, और यह प्रभाव पैदा करेगा। हम इस गाने से प्यार करते हैं और निश्चित रूप से यह गाना दर्शकों में देशभक्ति की भावना को जगाएगा।

​गाने के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इस गाने का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसे अब तक 4 मिलियन लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-

अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। यह इस साल की अब तक रिलीज फिल्मों में सबसे बड़ी है। 

Also Read:

पहाड़ों पर नहीं चढ़ पा रहे थे अमिताभ, उनके लिए बनवाई गई थी पाल्की

प्रियंका और निक की शादी में खास मेहमान होंगे सलमान खान, सामने आई गेस्ट लिस्ट

जानिए कब होगी ईशा अंबानी की सगाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन