1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत आत्महत्या मामले में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से हुई पूछताछ

सुशांत आत्महत्या मामले में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से हुई पूछताछ

 Published : Jun 28, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 06:29 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह महज 34 साल के थे।

सुशांत आत्महत्या...- India TV Hindi
सुशांत आत्महत्या मामले में मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से हुई पूछताछ Image Source : SHANOO SHARMA INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से पुलिस द्वारा सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के संबंध में सवाल पूछे गए। यश राज फिल्म्स (वायआरएफ) से जुड़ी शानू शर्मा को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाया गया। पुलिस उपायुक्त (जोन 9) अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, "यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई है।"

एक अन्य अधिकारी ने कहा, "अगले कुछ दिनों में पूछताछ के लिए कुछ और प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों को पुलिस द्वारा बुलाए जाने की संभावना है।" वह आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन बैनर द्वारा समर्थित 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में सुशांत के साथ काम कर चुकी हैं।

सुशांत की 'दिल बेचारा' से विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' तक, अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

यश राज फिल्म्स के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों से भी पुलिस ने सवाल पूछे हैं। इनमें से एक वायआरएफ में पूर्व उपाध्यक्ष प्रोडक्शन आशीष सिंह हैं और दूसरे हैं आशीष पाटिल, यह भी वायआरएफ संग पहले जुड़े रहे हैं। साल 2012 में सुशांत द्वारा वायआरएफ के साथ हुए करार में इन दोनों ने भी हस्ताक्षर किए थे।

सुशांत ने 14 जून को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह महज 34 साल के थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन