1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एमटीवी रोडीज का नया एपिसोड हुआ ऑन एयर, नेहा धूपिया ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

एमटीवी रोडीज का नया एपिसोड हुआ ऑन एयर, नेहा धूपिया ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

 Published : Jun 28, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 03:52 pm IST

एमटीवी रोडीज रेवोल्शून के नए एपिसोड्स टेलिकास्ट हो गए हैं। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है।

nikhil chinpa and prince narula- India TV Hindi
निखिल चिनिप्पा और प्रिंस नरुला Image Source : INSTAGRAM/NIKHILCHINAPA

रिएलिटी शोज की छोटे पर्दे पर वापसी हो चुकी है। एमटीवी रोडीज के नए एपिसोड्स ऑनएयर हो गए हैं। 27 जून को एमटीवी रोडीज रेवोल्यूशन का नया एपिसोड टेलिकास्ट हुआ है। शो के जज नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा, रफतार और प्रिंस नरुला इससे काफी खुश हैं। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर  रोडीज की जर्नी की बिहाइंड द सीन्स का वीडियो शेयर किया है।

नेहा ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर करते हुए लिखा-रेवोल्यूशन वापिस आ गया है। सारे नए एपिसोड्स शनिवार से शाम 7 बजे। नेहा धूपिया और निखिल चिनप्पा ने ऑडिशन के दौरान मस्ती करते हुए वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। जहां सभी खूब हंसते हुए नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें लॉकडाउन के चलते शो की शूटिंग रोक दी गई थी। इसके बाद ऑनलाइन ऑडिशन लिए गए थे। अब नए एपिसोड्स को टेलिकास्ट किया गया है। अब लॉकडाउन में छूट मिलने की वजह से शो की शूटिंग एक बार फिर शुरू होगी।

लॉकडाउन में छूट मिलने से कई सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। सीमित लोगों के साथ शूटिंग शुरू की गई है। सभी लोग मास्क पहनकर और पीपीई किट पहनकर काम कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन