1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत-संजना की फिल्म 'दिल बेचारा' का गाना 'तारे गिन' आज होगा रिलीज, देखिए मुकेश छाबड़ा का पोस्ट

सुशांत-संजना की फिल्म 'दिल बेचारा' का गाना 'तारे गिन' आज होगा रिलीज, देखिए मुकेश छाबड़ा का पोस्ट

 Published : Jul 14, 2020 11:47 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 06:21 am IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का दूसरा गाना आज रिलीज होने वाला है।

दिल बेचारा का गाना...- India TV Hindi
दिल बेचारा का गाना 'तारे गिन' आज होगा रिलीज Image Source : INSTAGRAM- MUKESH CHHABRA

'दिल बेचारा' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है, हर किसी को इस फिल्म का इंतजार है> इस फिल्म का नया गाना तारे गिन रिलीज होने वाला है, ऐसे में फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें इस गाने की शूटिंग हो रही थी। मुकेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- तारे गिन गाना आ रहा है। हाँ ऐसे ही खेलते खेलते मस्ती में हो गया देख लो प्यार का गाना है प्यार से बनाया है बस प्यार ही देना। दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी।

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि कैसे सुशांत इस बाइक को लेकर अपने एक साथी के साथ घूमने निकल जाया करते थे उन्होंने कहा "हमारी फिल्म में वास्तव में एक बाइक है, जो मन्नी की बाइक है और इसमें एक साइड कार है, इसलिए हम फिल्म के गाने गाते रहे और बाइक को एक स्पिन के लिए लेते रहे। जमशेदपुर में मौसम इतना अप्रत्याशित था जहा अचानक बारिश हो जाती थी और हम छोटे बच्चों की तरह बारिश में भागकर भीगना पसंद करते थे।''

ऐश्वर्या-आराध्या 'जलसा' में होम क्वारंटीन, दूसरे बंगले 'प्रतीक्षा' में अपने स्टाफ के साथ हैं जया बच्चन

सुशांत के साथ अपनी दोस्ती को याद करते डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा कहते हैं , "हम वास्तव में एक दूसरे के स्ट्रेस बस्टर हुआ करते थे। जब भी हमें मौका मिलता था, हम सेट पर नाचते और गाते थे।" 24 जुलाई 2020 को डिज्नी + हॉटस्टार पर दिल बेचारा का प्रीमियर होगा।

हाल ही में दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिस पर फैंस ने अपना खूब प्यार लुटाया। 

ये भी पढ़िए:

 
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन