1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से सोमवार को फिर सीबीआई करेगी पूछताछ

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से सोमवार को फिर सीबीआई करेगी पूछताछ

 Published : Aug 30, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 11:21 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई पूछताछ में लगी हुई है। रिया चक्रवर्ती से तीसरे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए रविवार को लगातार तीसरे दिन तलब किया था। रिया से सीबीआई ने लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। रिया और शौविक से सोमवार को भी पूछताछ करेगी।

तीसरे दिन रिया और शौविक से सीबीआई ने यूरोप टूर के बारे में पूछताछ की। सुशांत किस होटल में पेटिंग देखकर डर गए थे। शौविक कयों अकसर रिया और सुशांत के साथ टूर पर जाते थे? जिस डॉक्टर से सुशांत का इलाज चल रहा था उसे किसने सजेस्ट किया था और कब से जानती हैं?

रिया और शौविक से करीब 3 घंटे तक इन्हीं सवालों के जवाब एक बन्द कमरे में लिए गए। आज एक बार फिर रिया और शौविक की सुशांत के साथ पार्टनरशिप वाली कंपनियों के फॉरेंसिक ऑडिट के बाद उनके बारे में पूछताछ हुई। शौविक के पर्सनल खर्चे के बारे में सवाल जवाब हुए, जिसमें शौविक ने बताया सुशांत ही अकसर रेस्तरां और टूर के बिल pay किया करते थे। मना करने पर भी सुशांत नहीं मानते थे।

सैमुअल मिरांडा को सुशांत की बहन मीतू के बयान के हिसाब से फिर पूछताछ हो रही है। ये बयान 14 जून को लेकर हैं, जो मीतू सैमुअल समेत सभी पांचों पर शक जताया था। कल फिर सीबीआई करेगी रिया से पूछताछ।

एनसीबी सोमवार को तय करेगी कि रिया एंड पार्टी को कब सम्मन देना है पूछताछ के लिए।

ये भी पढ़ें:

रिया का इंटरव्यू असलियत को बदलने का एक असफल प्रयास था : सुशांत के बहनोई

रिया ने अंकिता पर कसा तंज, कहा- किसी और के साथ इंगेज्ड होकर भी सुशांत की विधवा की तरह कर रहीं बर्ताव

सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद पहली बार गौरव आर्या ने कबूला- रिया से हुई थी मुलाकात

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन