1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बिहार चुनाव के लिए हो रहा ये सब'

सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बिहार चुनाव के लिए हो रहा ये सब'

 Written By: IANS
 Published : Aug 11, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 07:42 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह सब हल्लाबोल केवल राजनीति के कारण हो रहा है, क्योंकि बिहार चुनाव इस साल के अंत में है, इसलिए ये सब हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बिहार चुनाव के लिए हो रहा ये सब'- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस: महाराष्ट्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, बिहार चुनाव के लिए हो रहा ये सब' Image Source : FILE IMAGE

महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह सब हल्लाबोल केवल राजनीति के कारण हो रहा है, क्योंकि बिहार चुनाव इस साल के अंत में है, इसलिए ये सब हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधि वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एम. सिंघवी ने न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय के समक्ष कहा कि बिहार सरकार इस मामले में राज्य चुनाव से पहले केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

सिंघवी ने कहा कि सीबीआई जांच के लिए राज्य की सहमति जरूरी है और इसके अलावा अपवाद स्वरूप यह केवल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कि ट्रांसफर याचिका के संबंध में मामलों का उछालना आश्चर्यजनक था, क्योंकि सभी रिपोर्टर, एंकर, वकील-न्यायाधीश और निर्णायक समिति बन गए। मैं नहीं जानता कि उनकी मौत हत्या थी या आत्महत्या, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि सीआरपीसी की हत्या जरूर हुई है।

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जांच रोकने का है दबाव

सिंघवी ने जोर देकर कहा कि कानून व व्यवस्था विशेष रूप से राज्य के अधीन है और पीड़ित या आरोपी इस पर निर्णय नहीं ले सकता कि मामले की जांच कहां होगी।

शीर्ष अदालत दरअसल रिया चक्रवर्ती द्वारा दाखिल ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसके तहत वह मामले को पटना से मुंबई स्थानांतरित करवाना चाहती थी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन