अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई एक्टर की बहनों मीतू और प्रियंका से भी पूछताछ करेगी। सुशांत के जीजा का भी बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं, आरोपी रिया चक्रवर्ती से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है। रिया के साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और सिद्धार्थ पिठानी भी DRDO गेस्ट हाउस में मौजूद हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव, मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अकाउंटेंट रजत मेवाती से भी कई सवाल पूछे गए।
सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई की पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी और कुक दीपेश ने किए अहम खुलासे
एनसीबी सोमवार को तय करेगी कि रिया एंड पार्टी को कब सम्मन भेजा जाएगा पूछताछ के लिए।
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से तीसरे दिन की पूछताछ खत्म हो गई है। आज रिया और शौविक से यूरोप टूर के बारे में पूछताछ की। किस होटल में पेंटिंग देखकर डर गए थे सुशांत? शौविक क्यों अक्सर रिया और सुशांत के साथ टूर पर जाता था? सोमवार को फिर रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ करेगी।
तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से CBI की पूछताछ खत्म हो गई है। तीसरे दिन रिया से लगभग 8 घंटे पूछताछ की गई है। रिया अपने भाई शौविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस से निकल चुकी हैं।
ड्रग्स कनेक्शन में गौरव आर्य का नाम सामने आने के बाद उन्हें ईडी ने पेश होने के लिए समन भेजा है, जिसके बाद वो गोवा से रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरा इस केस से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला। मैं साल 2017 में रिया से मिला था।
सुशांत का फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी भी डीआरडीओ ऑफिस पहुंचा है। सीबीआई उससे लगातार पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ रिया, शौविक और सैमुअल मिरांडा से घंटों से पूछताछ हो रही है।
ड्रग्स कनेक्शन केस में गौरव आर्य की पेशी है, जिसके लिए वो गोवा से अपने होटल से रवाना हो गया है। वो आज मुंबई पहुंचेगा। ईडी ने गौरव आर्य को पेश होने के लिए समन भेजा था।
टीवी स्टार मानव गोहिल ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर कहा कि वो बहुत शानदार और मजबूत इंसान थे। ये सिर्फ सुशांत के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए इंसाफ की बात है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी खबर सामने आई है। अब सीबीआई एक्टर की बहन मीतू सिंह से भी पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि मीतू के साथ प्रियंका को भी बुलाया गया है। एक्टर के जीजा का भी बयान दर्ज किया जाएगा।
सुशांत केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सुशांत के बैंक खातों की ऑडिट रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले पांच सालों में उनके बैंक अकाउंट में 70 करोड़ रुपये का टर्न ओवर हुआ है। इससे उन्होंने एक फ्लैट, गाड़ी और बाइक पर खर्चा किया। 5-7 करोड़ की एफडी और म्यूचुअल फंड पर खर्च किया। पांच करोड़ से ज्यादा का टैक्स भरा।
सुशांत के बैंक अकाउंट की ऑडिट रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि इन रुपयों का इस्तेमाल स्टाफ मैनेजमेंट, यात्रा और घर पर खर्च हुआ है। 3-4 करोड़ रुपये घर के किराए पर खर्च हुए। ईडी को शक है कि सुशांत की ज्यादातर रकम रिया एंड फैमिली पर खर्च हुई है।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई की विशेष जांच टीम ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती से सात घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई ने रिया से सख्त लहजे में क्या सवाल किए, ऊंची आवाज में बात करने पर एसपी नूपुर प्रसाद ने रिया को क्या दी नसीहत, यहां जानिए।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती मुंबई के सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा मुंबई में DRDO के गेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कूपर अस्पताल के स्टाफ ने दावा किया है कि सुशांत के गले और पैर पर सूईयों के निशान थे। उनके पैर की हड्डी टूटी हुई थी। डॉक्टरों ने आपस में बात करते हुए कहा था कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि मर्डर है।
सुशांत मामले में जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गई है।
सुशांत सिंह राजपूत का एक्सक्लूसिव ऑडियो टेप सुनिए, जिसमें वो कह रहे हैं कि मैं छोटे शहर में रहना चाहता हूं। फिर रिया कहती हैं, कुछ दिन गोवा शिफ्ट हो जाते हैं। इस टेप में पैसे, फंड और भविष्य के खर्चों के बारे में बातचीत हो रही है।
रिया चक्रवर्ती को सीबीआई की तरफ से रविवार को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए समन दिया गया है। आज क्रॉस एग्जामिनेशन होगा। सीबीआई, रिया को सिद्धार्थ पिठानी के साथ बैठाकर क्रॉस सवालों की बौछार करने की तैयारी में है।
(रिपोर्ट-अभय पाराशर)
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया, "आइये सभी मिलकर फिर से देवी माँ और देवी शक्ति से प्रार्थना करते हैं, ताकि बुराई को नष्ट कर सकें। राम राज को फिर से स्थापित करें, जहाँ सत्य सर्वोच्च है! रविवार सुबह 8 बजे। #GlobalPrayersForSSR
श्वेता ने आगे लिखा, "केवल एक चीज पता है, जो प्रार्थना है, मेरी एकमात्र ताकत मेरा भगवान है, शक्ति में मेरा विश्वास है जो सब कुछ सही करता है। मैं न्याय में विश्वास करता हूँ क्योंकि मैं भगवान को मानती हूँ! कृपया, यह दिखाएं कि आप यहां हैं, कृपया सच्चाई को चमकने दें! #GlobalPrayersForSSR #JusticeforSushantSingRajput"
संपादक की पसंद