Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 जून की सुबह 5.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत को दीपेश सावंत ने देखा था इस हालत में, CBI पूछताछ में खोला राज

14 जून की सुबह 5.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत को दीपेश सावंत ने देखा था इस हालत में, CBI पूछताछ में खोला राज

सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पठानी और कुक दीपेश सावंत ने सीबीआई की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दीपेश सावंत ने सीबीआई को बताया कि आखिरकार 13 जून की रात से लेकर 14 तारीख की दोपहर तक क्या हुआ।

Written by: Abhay Parashar @abhayparashar
Published : Aug 29, 2020 09:48 pm IST, Updated : Aug 30, 2020 08:09 am IST
sushant singh rajput - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_SIR_SUPERSTAR_FOREVER सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, सिद्धार्थ पिठानी और एक्टर के पर्सनल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।  सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पठानी और कुक दीपेश सावंत ने सीबीआई की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दीपेश सावंत ने सीबीआई को बताया कि आखिरकार 13 जून की रात से लेकर 14 तारीख की दोपहर तक क्या हुआ।

दीपेश सावंत उन 4 किरदारों में से एक है जो कि 13 जून की रात से लेकर 14 जून की दोपहर तक सुशांत के फ्लैट नंबर 601 में मौजूद था।

सूत्रों के मुताबिक, दीपेश सावंत ने सीबीआई को बताया की 13 जून की रात वह सुशांत सिंह राजपूत के पास गया और डिनर के लिए पूछा। लेकिन सुशांत ने डिनर करने से मना कर दिया। सुशांत ने दीपेश को सिर्फ मैंगो शेक लाने के लिए कहा। सावंत को सुशांत सिंह राजपूत ने यह भी कहा तुम सब जाओ और खाना खा लो। सावंत ने सीबीआई को बताया कि उसने अपना खाना खाया और फिर मोबाइल पर मूवी देखनी शुरू कर दी। रात करीब 10:30 बजे जब उसने सुशांत सिंह राजपूत को फोन किया तो सुशांत ने उसका फोन नहीं उठाया।  उसने सोचा की सुशांत सिंह राजपूत सो गए हैं, अगले दिन सुबह सावंत करीब 5:30 बजे उठा अपने रोजमारह के काम खत्म करने के बाद वह सीढ़ियों से ऊपर सुशांत सिंह राजपूत के कमरे की तरफ गया, जैसी ही उसने दरवाजा खटखटाया उसने देखा सुशांत सिंह राजपूत पहले से उठे हुए हैं और अपने बेड पर खड़े हुए हैं, सावंत ने सुशांत सिंह राजपूत को गुड मॉर्निंग कहा और पूछा कि क्या चाय ला दूं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने मना कर दिया और साथ ही नाश्ता लाने के लिए भी मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, यह बयान दीपेश सावंत ने सीबीआई के सामने दर्ज करवाए हैं। 

सीबीआई को दिए गए बयान के मुताबिक, सुबह तकरीबन 7:00 बजे केशव और नीरज उठे। सूत्रों के मुताबिक, नीरज ने जांच एजेंसी को बताया कि उसने सुशांत को 8:00 से 8:15 के बीच सीढ़ियों पर देखा सुशांत ने नीरज से ठंडा पानी लाने के लिए कहा करीब 1 घंटे बाद केशव ऊपर सुशांत के कमरे में गया और उसे अनार का जूस दिया साथ में नारियल पानी भी दिया। उस वक्त घड़ी में करीब 9:15 बज रहे थे यह वह वक्त था जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार देखा था।

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ पठानी ने अपने बयान जो सीबीआई को दर्ज कराए हैं उसमें कहा कि सुबह करीब 10.30 बजे जब सुशांत ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ था।तो मैंने तुरंत इस बात की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू को दी कि सुशांत दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इन सब में तकरीबन 1 घंटा बीत चुका था। इसी बीच इस बात की जानकारी उन्होंने सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी दी।

सीबीआई को दिए बयान के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड राजू से पूछा कि क्या वह किसी चाबी वाले को जानता है, कमरे का दरवाजा जाम हो गया है जिसके बाद गूगल पर एक चाबी बनाने वाले का नाम सर्च कर उसे बुलाया गया। चाबी बनाने वाले ने ₹2000 मांगे लेकिन उन्होंने चाबी वाले को यह नहीं बताया था कि जो घर है वह सुशांत सिंह राजपूत का है। चाबी बनाने वाला आया उसने कमरे का लॉक ब्रेक किया।

सूत्रों के मुताबिक, दिए गए बयान में सबसे पहले सावंत और पिठानी कमरे के अंदर गए नीरज कमरे के बाहर खड़ा था कमरे की लाइट बंद थी और पर्दे ढके हुए थे। जैसे ही उन्होंने लाइट जलाई सभी अचंभित रह गए सुशांत पंखे से लटका हुआ था। पिठानी ने सीबीआई को बताया कि उसने तुरंत इस बात की जानकारी मीतू को फोन कर दी नीरज और केशव ही कमरे से बाहर थे। 

पिठानी ने बयान में बताया कि उसे सुशांत की बड़ी बहन और उसके पति ने फोन कर सुशांत को तुरंत नीचे उतारने के लिए कहा था, इसीलिए 5 मिनट में पिठानी और अन्य ने सुशांत के कुर्ते को काट कर उसे नीचे उतार लिया था।

इन सभी के बयानों में सीबीआई को विरोधाभास लगा था, इसीलिए इनके बयान इन कैमरा कई बार दर्ज हुए। अब सीबीआई इनके बयानों की सच्चाई जांचने में जुटी है, यही वजह है कि सभी से कई मर्तबा पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता बोलीं, फिल्म 'शशांक' को करें बॉयकॉट

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement