1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के पिता के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लेने का बना रही थी दवाब

सुशांत के पिता के वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लेने का बना रही थी दवाब

 Published : Jul 29, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 08:09 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह परिवार पर बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लेने का दबाव डाल रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और उनपर कई आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा- मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार के ऊपर बड़े लोगों का नाम लेने का दवाब डाल रही थी। मुंबई पुलिस के इस रवैये की वजह से उन्होंने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 

विकास सिंह ने आगे कहा-अगर हम प्रोडक्शन हाउस को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं मानते तो हमें उनका नाम क्यों देना चाहिए? अप्रत्यक्ष रूप से शायद उनकी कुछ भागीदारी हो सकती है लेकिन हमारे कहने का यह आधार नहीं हो सकता है। जब हम साफ तौर पर रिया का नाम ले रहे हैं और ये कॉमनसेंस की बात है। आखिरी समय में रिया उसके साथ थी। वह बीते 1 साल से उसके साथ थी। उसका सारा मेडिकल कंट्रोल कर रही थी। वह किस डॉक्टर के पास जा रहा है वो कंट्रोल कर रही थी। जो उसे डराती थी भूतप्रेत, उसका नौकर, बॉडीगार्ड बदल रही थी। उस इंसान की जांच ना करके आप पूरे बॉलीवुड से पूछताछ कर रहे हैं तो ये बेतुका लगता है। 

आपको बता दें सुशांत के पिता के एफआईआर दर्ज करना के बाद बिहार पुलिस सोमवार से मुंबई में है। उनकी बिल्डिंग के केयर टेकर से बात की है। उनके नौकर और 2 दोस्तों से बात की है। बिहार पुलिस आज सुशांत के कोटक बैंक का पूरा डिटेल निकालेगी। पुलिस उनकी बहन मीतू से भी मिल सकती है। दिशा सालियान का जिक्र सुशांत के पिता ने अपनी एफआईआर में भी किया है। दिशा की मौत की खबर अखबारों में छपने के बाद सुशांत बहुत परेशान हो गए थे। उनको ये लगा था कि रिया इस केस में उन्हें फंसा देगी। 

सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देल में है मेरा दिल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें एकता कपूर के 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से पहचान मिली, जिसमें अंकिता लोखंडे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी उड़ान भरी। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। यह फिल्म उनके फैन्स को बेहद पसंद आई है। सुशांत की आखिरी फिल्म देख सभी की आंखे नम हो गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन