1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत हुए ‘राबता’ के सेट पर घायल

सुशांत सिंह राजपूत हुए ‘राबता’ के सेट पर घायल

 Published : Aug 24, 2016 01:40 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 01:40 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राबता’ शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग के दौरान सुशांत घायल हो गए। एक खतरनाक स्टंट करते के हुए सुशांत को दाहिने घुटने में चोट लग गई।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राबता’ शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग के दौरान सुशांत घायल हो गए। एक खतरनाक स्टंट करते के हुए सुशांत को दाहिने घुटने में चोट लग गई। सुशांत ने एक बयान में कहा, "हमने कड़ी मेहनत की थी और मैं हर बार अच्छी तरह से स्टंट कर सका था, लेकिन दुर्भाग्यवश शूटिंग वाले दिन मूसलाधार बारिश हो रही थी और जमीन में काफी फिसलन थी। इसी वजह से चोट लग गई। लेकिन, मुझे इस बात की खुशी है कि हम फिर भी योजना के मुताबिक सीन को खत्म कर सके।"

इसे भी पढ़े:-

चिकित्सकों ने सुशांत की चोट को देखते हुए उन्हें एक महीने तक दौड़ने और ज्यादा व्यायाम करने से मना किया है। दिनेश विजन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुशांत के साथ कीर्ति सेनन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत और कृति के अफेयर्स की खबरें भी मीडिया में आने लगी थी। लेकिन दोनों ने हमेशा ही इन खबरों को खारिज करते हुए एक दूसरे को दोस्त ही बताया है।

इसके अलावा सुशांत भारतीय क्रिकेटर महेंन्द्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एम.एस.धौनी: द अन्टोल्ड स्टोरी’ को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर का रिलीज किया गया है। इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस फिल्म में सुशांत के अलावा भूमिका चावला, अनुपम खेर, राजेश शर्मा और कियारा आडवाणी भी अह्म किरदारों में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन