1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कलाकारों के बीच एकता का अभाव: सुशांत सिंह

कलाकारों के बीच एकता का अभाव: सुशांत सिंह

 Published : Feb 09, 2019 10:51 am IST,  Updated : Feb 09, 2019 03:25 pm IST

सुशांत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कलाकारों के बीच एकता का अभाव है और समान अधिकार प्राप्त करने के लिए इसमें बदलाव की आवश्यकता है।

Sushant singh Rajput- India TV Hindi
Sushant singh Rajput Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT SINGH

अभिनेता और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिटा) के महासचिव सुशांत सिंह(Sushant Singh Rajput) ने शुक्रवार को कहा कि कलाकारों के बीच एकता का अभाव है और समान अधिकार प्राप्त करने के लिए इसमें बदलाव की आवश्यकता है। सुशांत ने सिंटा और 48 ऑवर फिल्म प्रोजेक्ट के तत्वाधान में आयोजित एक्टफेस्ट के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

अभिनेताओं के बीच एकता की कमी के बारे में पूछे जाने पर, सुशांत ने कहा, "हां, हमें बहुत से कारणों से एकता की आवश्यकता है। मेरा मतलब है कि दुनिया भर में भी इसकी आवश्यकता है। यह एक स्वतंत्र क्षेत्र है.. कोई भी आपकी नौकरी आसानी से छीन सकता है। आप स्थायी कर्मचारी नहीं हैं, इसलिए यदि आप काम देने वालों की शर्तो से सहमत नहीं हैं, तो कोई भी आपकी नौकरी लेने को तैयार है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए हमारे बीच द्वेष की भावना है। हम एक-दूसरे की प्रस्तुति की सराहना करते हैं, लेकिन साथ ही साथ हम भयभीत भी हैं। यही वजह है कि एकता की कमी है और हम कलाकारों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सभी को समान अधिकार मिलें।"

एक्टफेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, उद्योग के दिग्गजों और एक हजार से अधिक कलाकारों और महत्वाकांक्षी कलाकार शामिल होंगे।

सुशांत ने कहा कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

जगजीत सिंह को याद करते हुए इस खास अंदाज में पत्नी चित्रा सिंह ने मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें

पंकज त्रिपाठी चले हॉलीवुड, सुपरहीरो 'थॉर' से करेंगे मुकाबला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन