1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं श्वेता, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर

रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं श्वेता, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर

 Published : Aug 22, 2021 05:27 pm IST,  Updated : Aug 22, 2021 05:27 pm IST

रक्षाबंधन के मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन श्वेता सिंह ने याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

sushant and shweta - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूर और श्वेता  Image Source : INSTAGRAM/SHWETASINGHKIRTI

देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम हो या खास हर कोई इस त्योहार को अपने करीबियों के साथ एंन्जॉय कर रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं ने भी इस पावन पर्व पर अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने भी इस दिन पर अपने भाई को याद किया है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर बचपन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में सुशांत अपनी बहन के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

KGF Chapter 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी यश-संजय दत्त स्टारर फिल्म

तस्वीर साझा करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा-"लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे"। उन्होंने अपने और सुशांत के निकनेम #GudiaGulashan का हैशटैग भी कैप्शन में ऐड किया है। 

श्वेता की ओर से शेयर किए गए इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस भी इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-"मिस यू सुशांत, हम आपको कभी नहीं भूलेंगे, आप हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे"। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-"हमारा सुशांत हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेगा। "

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत  की फिल्म 'छिछोरे' को हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। साथ ही फिल्म 'छिछोरे' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की तरफ से सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के खिताब से भी नवाजा गया है। सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से उनका परिवार आज भी नहीं उबर पाया है। सुशांत की मौत को कुछ लोगों ने प्लान्ड मर्ड बताया तो कुछ ने इसे आत्महत्या कहा था। महीनों की इस केस की सीबीआई जांच कर रही थी। इस दौरान सुशांत की बहन श्वेता ने भी भाई को न्याय दिलाने के लिए ऐड़ी-चोड़ी का दम लगा दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुशांत के लिए न्याय की जंग लड़ने की अपील की थी। 

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें- 

टाइगर-3 के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल, लंबे बाल और दाढ़ी में आए नजर

नोरा फतेही ने येलो स्लीवलेस ड्रेस में ढाया कहर, फोटोज देख नजरें हटा पाना मुश्किल

रोमांटिक-थ्रिलर 'Freddy' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी अलाया एफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन