डांसर से अभिनेत्री बनीं नोरा फतेही अपने शानदार डांसिंग स्किल और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में एंट्री अपने डांसिंग स्किल से की थी। उनके कई सारे गानों के फैंस दीवाने है।
Related Stories
हाल ही में रिलीज हुई इनकी फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। नोरा के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। अपनी बेहतरीन एंकटिंग और जबरदस्त डांस मूव्स के अलावा एक्ट्रेस को अपने शानदार फिगर के लिए भी जाना जाता है। उनका लेटेस्ट लुक इस बात का सबूत है।
नोरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। ये तस्वीरें टोरंटो की हैं जहां अभिनेत्री इन दिनों छुट्टियां मना रही हैं। इस फोटो में नोरा ने येलो कलर की स्किन फिट शानदार सी स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई है। उनका ये स्टाइल और लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
यलो स्लीवलेस ड्रेस के साथ यलो सैंडल और मैरुन हैंडबैग को कैरी किए नोरा काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं परफेक्ट फिटिंग वेस्टलाइन ड्रेस में नोरा का लुक उन्हें ग्लैमरस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
नोरा का ग्लैमरस लुक अक्सर ही सोशल मीडिया पर दिखने को मिलता रहता है। नोरा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज से लेकर स्टाइलिश लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन उनका ये लुक काफी स्टाइलिश है। उनके इस स्टाइलिश लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर अब तक 2.5 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
नोरा ने इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मैंने जेन और फिंच से इस सारी गंदगी को कैसे दूर किया। मैं अपने संकटों के साथ 6 के माध्यम से भाग रही थी'।