Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला: धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ और महेश भट्ट को भेजा गया समन

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला: धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ और महेश भट्ट को भेजा गया समन

Written by: Joyeeta Mitra Suvarna
Published : Jul 26, 2020 09:36 pm IST, Updated : Jul 26, 2020 09:37 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत खुदकशी केस में मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट और धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता को समन भेजा गया है।

mahesh bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MAHESHBHATT_1948 महेश भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में मुंबई पुलिस जांच में लगी हुई है। अभी तक परिवार, दोस्तों के सहित कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब मुंबई पुलिस इस केस में महेश भट्ट और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता को समन भेजा है।

मुंबई पुलिस ने 27 जुलाई को महेश भट्ट को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्वा मेहता को भी समन भेजा गया है। धर्मा प्रोडक्शन की टीम ने इंडिया टीवी से बात की। टीम ने  इस बात की पुष्टि की समन अपूर्वा मेहता को आया है, करण के मैनेजर को नहीं।

इंडिया टीवी ने जब अपूर्वा मेहता से अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन कब आएंगे पूछा तो उन्होंने जवाब दिया मंगलवार(28 जुलाई) को।

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में 40 से भी ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। शेखर कपूर, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और रूमी जाफरी जैसे बड़े नाम अपना बयान पहले ही दर्ज कर चुके हैं। साथ ही इंडस्ट्री की एक बड़ी अभिनेत्री के पास समन जा चुका है जिसकी पुष्टि उनके वकील ने कर दी है। अब बारी है करण जौहर की जो पहले से ही सवालों के घेरे में है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement