1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Box Office Collection Day 9: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' की कमाई में जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़

Chhichhore Box Office Collection Day 9: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' की कमाई में जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़

 Published : Sep 15, 2019 02:07 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 02:19 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल अपने 9वें दिन भी जारी है।

Chhichhore Box Office Collection- India TV Hindi
Chhichhore Box Office Collection Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल अपने 9वें दिन भी जारी है। छिछोरे को जबरदस्त टक्कर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल से मिल रही है लेकिन फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।  बता दें कि फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने नौवें दिन यानी शनिवार को 9.42 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक 83.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई देखते हुए ये साफ है कि 'छिछोरे' 14 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। युवाओं की जिंदगी पर आधारित सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' ने पहले दिन 7.32 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। 

बता दें कि 'छिछोरे' फिल्म की कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स पर आधारित है, जो यारी-दोस्ती के साथ ही लूजर न बनने की मानसिकता से जुड़ी है। फिल्म में कॉलेज के दिन हैं, यारी-दोस्ती का मजा है, हॉस्टेल लाइफ है और खेल में सबकुछ दांव पर लगाना है जैसी कहानी। 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने संदेश के साथ ही मस्ती- मजाक भी दिखाया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन