1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बर्थडे पर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, लिखा प्यारा मेसेज

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बर्थडे पर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, लिखा प्यारा मेसेज

 Published : Jan 04, 2021 05:20 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 05:20 pm IST

बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बर्थडे पर सुष्मिता सेन ने बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दिल को छू लेने वाली बातें कही है।

SUSHMITA SEN - India TV Hindi
SUSHMITA SEN  Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITASEN47

सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बर्थडे पर उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है। रोहमन के लिए बर्थडे विश और अपने प्यार का इजहार करते हुए सुष्मिता ने उनके साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटोज में दोनों की लव केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के ऑउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।

'किसान' फिल्म में नज़र आएंगे सोनू सूद, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

रोहमन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा है, 'हैपी बर्थडे माय बाबुश रोहमन। रूह से रूह तक। भगवान तुम्हें वो सब दें जो तुम्हारा दिल चाहे।' सुष्मिता ने रोहमन के लिए अच्छे हेल्थ और खुशियों की भी कामना की है। इसी के साथ उन्होंने अलीशा और रिनी दोनों बेटियों की तरफ से भी विश किया है।

कटरीना कैफ की फोटो में पीछे दिख रहे थे विक्की कौशल, वायरल होते ही कर दी डिलीट

बता दें कि सुष्मिता सेन लंबे समय से मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हुए नजर आते हैं। रोहमन सुष्मिता से करीब 15 साल छोटे हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर बिंदास रहीं सुष्मिता, रोहमन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ओपन हैं और उनके साथ बिताए पलों की तस्वीरें अक्सर फैन्स से शेयर किया करती हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन