1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड और बेटी संग स्विमिंग पूल में आईं नजर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड और बेटी संग स्विमिंग पूल में आईं नजर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 03, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 05:30 pm IST

सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड और बेटी संग पूल का वीडियो शेयर किया है।

सुष्मिता सेन - India TV Hindi
सुष्मिता सेन 

खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इन खबरों का सुष्मिता ने खंडन कर दिया वो भी क्यूट सी रोमांटिक तस्वीर पर आई लव यू लिखकर। अब सुष्मिता ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी अलीशा संग स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। रोहमन और सुष्मिता पूल में एक दूसरे को गले लगाते भी नजर आ रहे हैं।

सुष्मिता सेन ने ब्लैक मोनोकनी पहनी हुई है। वीडियो में बेटी और ब्वॉयफ्रेंड संग कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- तुम मर्मेड मां की तरह तैर सकती हो? 

बता दें, रोहमन और सुष्मिता एक दूसरे से इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे। और लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों साथ में योगा और जिम करते भी नजर आते रहे। लेकिन पिछले दिनों रोहमन ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर की थीं, जिससे लगा कि शायद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन बाद में दोनों ने इस बात की क्लियर कर दिया कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है। 

हाल ही में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा संग गोवा में शादी की। इस शादी में सुष्मिता और रोहमन साथ नजर आएं। दोनों ने साथ में डांस भी किया था जिसे खूब पसंद किया गया था। 

Also Read:

यूपी से बिहार शिफ्ट हुआ बॉलीवुड, इस साल 'जबरिया जोड़ी' और 'सुपर 30' में दिखेगा एक्टर्स का बिहारी रंग

Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म पांचवे दिन भी रही बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन