नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने ट्वीट को लेकर लगातार खबरों में छाई रहती हैं. सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली स्वरा कई बार अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं. लेकिन हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ उनके साथ बदसलूकी की, बल्कि अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने बेबाकी से उसका जवाब दिया और मुंबई पुलिस से भी शिकायत की। फिर पुलिस द्वारा मदद मिलने के बाद स्वरा ने मुंबई पुलिस का आभार भी जताया।
Related Stories
लगभग हर मुद्दे पर ट्विटर पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया, 'पागल, गर्वित, भाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू' अपने शब्दों से खुद के (और मेरे) धर्म व देश को शर्मसार कर रहे हैं। मुझे यह भी लगता है कि ये उत्पीड़न छेड़छाड़ है।' इस ट्वीट में स्वरा ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया और उनसे शिकायत की।
इसके बाद मुंबई पुलिस ने भी तुरंत रिप्लाई करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर स्वरा ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर 24*7 एक्टिव रहने और जल्द से जल्द रिप्लाई करने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद।'
बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप कर लिया, जिसके बाद वह सुर्खियों में रहीं। दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा काफी समय से शादी के लिए बोल रही थीं, लेकिन हिमांशु लगातार उनकी बात को नजरअंदाज कर रहे थे। ऐसे में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। उनके साथ करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया भी लीड रोल में थीं। इसके अलावा स्वरा ने 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु' और 'निल बटे सन्नाटा' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की।
Also Read:
सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट