1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिठू' की शूटिंग पूरी, तस्वीर शेयर कर बोलीं जल्द आ रहे हैं हम 'वीमेन इन ब्लू'

तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिठू' की शूटिंग पूरी, तस्वीर शेयर कर बोलीं जल्द आ रहे हैं हम 'वीमेन इन ब्लू'

 Published : Nov 10, 2021 02:47 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 02:47 pm IST

तापसी पन्नू ने भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिठू' की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है।

Taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू  Image Source : IANS

रश्मि रॉकेट में अपनी बेहरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी नई फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। तापसी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘शाबाश मिठू' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस खुशी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जाहिर किया है।

मलाला यूसुफजई ने असर मलिक से किया निकाह, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा ने दी मुबारकबाद

तापसी ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है, और कैप्शन में लिखा- 'आठ की थी जब किसी ने एक सपना देखा था, की एक दिन आएगा जब क्रिकेट सिर्फ सज्जनों का खेल नहीं होगा। हमारी भी एक टीम होगी, एक पहचान होगी। 'वीमेन इन ब्लू' आ रहे हैं हैशटैग शबाश मिठू यह एक फिल्म रैप है। विश्व कप 2022 के लिए उत्साहित होने के लिए तैयार हो जाओ'।

अभिनेत्री को तस्वीरों में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने देखा जा सकता है। वह अपने टीम के कलाकारों के साथ खुशी के पल बिता रहीं हैं। 'शाबाश मिठू' की कहानी प्रिया एवेन द्वारा लिखित है। वहीं इस फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है।

'शाबाश मिठू' के अलावा तापसी के पास 'दोबारा', 'मिशान इम्पॉसिबल', 'लूप लापेटा' और अपनी पहली प्रोडक्शन 'ब्लर' जैसी आने वाली फिल्मों की एक दिलचस्प स्लेट है।

(इनपुट-आईएएनएस) 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

आदित्य सील और अनुष्का रंजन इसी महीने लेंगे 7 फेरे, विंटर वेडिंग में जुड़ा एक और सेलेब कपल का नाम

डेटिंग एप में नहीं बना है लारा दत्ता का कोई प्रोफाइल, अपकमिंग सीरीज के लिए एक्ट्रेस का प्रमोशनल स्टाइल

तमन्ना भाटिया ने साइन की 'भोला शंकर' फिल्म, चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन