1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य सील और अनुष्का रंजन इसी महीने लेंगे 7 फेरे, विंटर वेडिंग में जुड़ा एक और सेलेब कपल का नाम

आदित्य सील और अनुष्का रंजन इसी महीने लेंगे 7 फेरे, विंटर वेडिंग में जुड़ा एक और सेलेब कपल का नाम

 Published : Nov 10, 2021 12:21 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 01:36 pm IST

आदित्य सील और अनुष्का रंजन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 आदित्य सील और अनुष्का रंजन - India TV Hindi
 आदित्य सील और अनुष्का रंजन  Image Source : INSTAGRAM- ANUSHKA RANJAN

बॉलीवुड में जैसे शादियों की बहार आ गई है। कई बड़े सेलेब्स इस विंटर शादी कर रहे हैं। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट- रणबीर कपूर, राजकुमार राव-पत्रलेखा और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के बाद अब बॉलीवुड के एक और सेलेबिट्री की शादी की खबर आई है। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य सील अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का रंजन से इसी महीने शादी करने वाले हैं। ये शादी 21 नवंबर को मुंबई में होगी।

आदित्य और अनुष्का ने अपने रिलेशनशिप को कभी छिपाकर नहीं रखा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ की झलकियां शेयर करते रहते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन की मुलाकात एक फैमिली इवेंट के दौरान हुई थी। आदित्य ने बताया कि अनुष्का के साथ उनका प्यार फर्स्ट साइट लव जैसा नहीं था, इसे होने में टाइम लगा लेकिन आखिरकार वो और अनुष्का साथ हैं।

आदित्य ने फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से डेब्यू किया था। 2016 में, उन्हें अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित तुम बिन 2 में देखा गया था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद, उन्हें ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज फितरत में क्रिस्टल डिसूजा के साथ देखा गया था। 2020 में, उन्होंने इंदु की जवानी में कियारा आडवाणी के साथ अभिनय किया, जो एक डेटिंग ऐप के साथ एक लड़की के अनुभव के इर्द-गिर्द घूमती एक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 11 दिसंबर, 2020 को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन