1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Indoo Ki Jawani Trailer: कियारा आडवाणी और आदित्य सील की फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज

Indoo Ki Jawani Trailer: कियारा आडवाणी और आदित्य सील की फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज

 Published : Nov 23, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 05:32 pm IST

इंदु की जवानी में कियारा आडवाणी और आदित्य सील लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 दिसंबर को थियेटर में रिलीज होगी।

Indoo Ki Jawani Trailer- India TV Hindi
Indoo Ki Jawani Trailer Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

मुंबई: कियारा आडवाणी और आदित्य सील की फिल्म 'इंदु की जवानी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कियारा का नाम इंदिरा गुप्ता है, जिन्हें लोग प्यार से इंदु कहते हैं। इंदु को डेटिंग के लिए एक लड़का चाहिए और इंदु की दोस्त उन्हें ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए लड़का ढूंढ़ने का तरीका बताती है। इस एप में इंदु की मुलाकात होती है समर यानी कि आदित्य सील से। वो खुद को हैदराबाद का बताता है। मगर बाद में इंदु को पता चलता है कि समर पाकिस्तान का है। वहीं न्यूज में आता है कि पाकिस्तान से आतंकवादी घुसे हैं। दोनों में फिर इंडिया और पाकिस्तान को लेकर बहस होती है। देखिए मसालेदार मजेदार ट्रेलर-

रिलीज होते ही अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी' ने तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें, यह फिल्म सिनेमाघर में 11 दिसंबर को रिलीज होगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दर्शकों के मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों को खोल दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर से बॉलीवुड की फिल्में ऑनलाइन की बजाए थियेटर्स में रिलीज होनी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश महीनों तक लॉकडाउन की स्थिति में था। ऐसे में अमिताभ बच्चन की 'गुलाबो सिताबो' से लेकर अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' तक को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना पड़ा। 

वहीं, कुछ बड़ी बजट की फिल्मों की रिलीज डेट अगले साल तक के लिए टाल दी गईं। इनमें अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, रणवीर सिंह की 82 सहित कई मूवीज शामिल हैं। कॉमेडी फिल्म 'इंदु की जवानी' से बंगाली लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता हिंदी फिल्म जगत में बतौर निर्देशक आगाज कर रहे हैं। इसमें आदित्य सील और मल्लिका दुआ भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन