1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने कहा, हॉलीवुड में काम पाने के लिए नहीं करेंगी ऐसा कुछ भी

तापसी पन्नू ने कहा, हॉलीवुड में काम पाने के लिए नहीं करेंगी ऐसा कुछ भी

 Published : May 22, 2018 07:36 am IST,  Updated : May 22, 2018 07:36 am IST

तापसी पन्नू ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा फिल्मों से ही तापसी ने लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। जहां एक तापसी को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है, वहीं लोग उनकी अदाओं के भी फैन है।

Taapsee- India TV Hindi
Taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा फिल्मों से ही तापसी ने लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। जहां एक तापसी को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है, वहीं लोग उनकी अदाओं के भी फैन है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अब तापसी ने कहा है कि उन्होंने कभी भी फिल्म जगत में आने की योजना नहीं बनायी थी और यह सब अचानक से हुआ था।

तापसी ने हाल ही में बताया कि, “मैंने कभी भी किसी फिल्म इंडस्ट्री में आने की योजना नहीं बनाई थी। मैंने कभी भी फिल्म जगत, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय या बॉलीवुड में आने की योजना नहीं बनाई। यह सब अचानक से हुआ।“ हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि अगर उन्हें हॉलीवुड में मौका मिलता है तो वह वहां काम करना चाहेंगी लेकिन वह इसके लिए कभी किसी से संपर्क नहीं करेंगी।

तापसी ने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं हॉलीवुड में काम करने को लेकर किसी तरह से खिलाफ हूं लेकिन मैं काम की तलाश में वहां नहीं जा रही हूं।“ गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने हॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन