1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी ने बताया नहीं करना चाहती थीं निर्देशक का अपमान

तापसी ने बताया नहीं करना चाहती थीं निर्देशक का अपमान

 Published : Jul 20, 2017 08:33 am IST,  Updated : Jul 20, 2017 08:33 am IST

तापसी पन्नू को हम हिन्दी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम करते हुए देख चुके हैं। उन्होंने हमेशा ही अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच सराहना बटोरी है। लेकिन तापसी पिछले दिनों अपने एक कमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

न्यूयॉर्क: अभिनेत्री तापसी पन्नू को हम हिन्दी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम करते हुए देख चुके हैं। उन्होंने हमेशा ही अपनी अदाकारी से दर्शकों के बीच सराहना बटोरी है। लेकिन तापसी पिछले दिनों अपने एक कमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं, हालांकि उन्होंने इसके अब माफी भी मांग ली थी। दरअसल उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में महिलाओं के साथ उत्तेजक दृश्यों को फिल्माने की शैली पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली। तापसी पन्नू का कहना है कि नारी शरीर के प्रति आकर्षण हर जगह मौजूद है।

फिल्म 'पिंक' के जरिए एक महिला के नहीं कहने का मतलब नहीं होना बखूबी समझाने वाली अभिनेत्री को एक हास्य वीडियो के बाद ट्रोल किया जाने लगा, जहां उन्होंने 2010 आई अपनी पहली तेलुगू फिल्म 'जुम्मान्धी नादम' के निर्देशक के. राघवेंद्र के बारे में बताया था कि कैसे निर्देशक के. राघवेंद्र राव ने फिल्म में सेंसुअलिटी के लिए उनकी नाभि पर नारियल डलवाया था। तापसी ने पिछले हफ्ते आयोजित 18वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आईफा) के दौरान बताया, "महिला शरीर के प्रति आकर्षण हर जगह है। क्या मुझे कुछ बॉलीवुड गानों के नाम बताने होंगे, जहां अजीब तरह से इसे दिखाया गया है? यह सिर्फ दक्षिण की फिल्मों में नहीं है।"

अभिनेत्री ने कहा, "मैं बस अपना अनुभव शेयर कर रही थी क्योंकि मैंने ऐसा दक्षिण में देखा और ऐसा बॉलीवुड में मेरे साथ नहीं हुआ।" तापसी ने कहा कि वीडियो में की गई उनकी टिपप्णी को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया, उन्होंने इसलिए माफी मांगी, क्योंकि वह शांति चाहती थीं। अभिनेत्री का कहना है कि कुछ लोगों को ऐसा लगा कि वह उन्हें लॉन्च करने वाले निर्देशक का अपमान कर रही हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने हमेशा उन्हें अपने करियर का श्रेय दिया है। उन्होंने कई सितारों के करियर संवारे हैं।

अभिनेत्री के मुताबिक, कुछ लोग किसी की बात की व्याख्या करना नहीं जानते और आधा खाली गिलास देखते हैं, चूंकि वह नफरत देखना पसंद नहीं करतीं, इसलिए उन्होंने माफी मांगने का फैसला किया। गौरतलब है कि तापसी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा-2' की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। (कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की 'बरेली की बर्फी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन