'मिशन मंगल' एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी अगली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' को लेकर खुलासा किया है। तापसी ने साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म रश्मि रॉकेट किसी खिलाड़ी की बायोपिक नहीं बल्कि इस फिल्म की कहानी देश की महान खिलाड़ियों की सच्ची घटनाओं से प्रेरणा लेकर लिखा गया है। फिल्म में तापसी गुजरात के कच्छ के गांव की एक लड़की का रोल करेंगी जो बहुत तेज दौड़ती हैं और गांव के लोग उसे रॉकेट बुलाते हैं और बाद में वह अपनी मेहनत से एथलीट बन जाती हैं।
Related Stories
बता दें कि तापसी ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोगों को पोस्टर और तापसी का लुक काफी पसंद किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन आकर्ष खुराना करेंगे। आकर्ष वही हैं जिन्होंने इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म 'कारवां' का डायरेक्शन किया था।
Also Read:
मॉम करीना कपूर को वर्कआउट करते देख रहे हैं तैमूर अली खान, Viral हुआ Video
Kartik Aaryan ने अनन्या पांडे को चाय के लिए सरेआम लगाई डांट, Viral हो रहा है ये Video