1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू को सूरमा' की शूटिंग के दौरान कोच संदीप सिंह से मिलती थी सजा, शेयर किया पुराना किस्सा

तापसी पन्नू को सूरमा' की शूटिंग के दौरान कोच संदीप सिंह से मिलती थी सजा, शेयर किया पुराना किस्सा

 Published : Apr 22, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 11:49 pm IST

तापसी पन्नू लॉकडाउन में अपनी फिल्मों से जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर आजकल शेयर कर रही हैं। आज उन्होंने अपनी फिल्म सूरमा से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM

तापसी पन्नू लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रही हैं। वह अपनी फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने 2018 में आई फिल्म सूरमा से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। यह इंडियन हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक थी। तापसी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कोच संदीप सिंह से मिलने वाली सजा के बारे में बताया है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप के किरदार में नजर आए थे। संदीप सिंह दोनों को गाइड करने के लिए सेट पर आते थे।  तापसी पन्नू ने वीडियो शेयर करके फिल्म से जुड़ा एक मजेदार बताया। तापसी ने मैदान में गुलाटियां मारते हुए शेयर किया।

तापसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह सूरमा से है। हॉकी के जगत में इसे बाजियां कहते हैं लेकिन जब मैं बच्ची थी तो दिल्ली में इसे गुलाटियां कहते थे। यह हॉकी जगत में सजा कही जाती है लेकिन यह फन एक्टिविटी होती है। मैं एक एक्टिव बच्ची थी और बड़े होते हए बहुत मस्ती की है।

तापसी ने आगे कहा- बचपनी की एक्टिविटी ने मुझे फिल्म के सेट पर मदद की। सेट पर गुलाटियां मारने में मुझे आसानी होती थी। मेरे कोच संदीप सिंह हमेशा मुझे सजा देने के लिए तैयार रहते थे। मैं उनकी क्लास मिस करती हूं। 

सूरमा को शाद अली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अंगद बेदी भी नजर आए थे।

तापसी ने हाल ही में अपनी फिल्म मनमर्जियां का किस्सा शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन