1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैंस को सतर्क करते हुए की ये अपील

तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैंस को सतर्क करते हुए की ये अपील

 Published : Jan 18, 2021 01:17 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 01:17 pm IST

तब्बू ने सोशल मीडिया पर खुद फैंस को अलर्ट किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक- India TV Hindi
तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक Image Source : INSTAGRAM: TABUTIFUL

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्हें अलर्ट भी किया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि उनके अकाउंट द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री ईशा देओल का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। 

तब्बू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज आप मेरे अकाउंट से शेयर किसी भी लिंक पर क्लिक मत करिएगा।'

तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक
Image Source : INSTAGRAM: TABUTIFULतब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक

2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं तब्बू के बारे में ये दिलचस्प बातें जानते हैं आप?

तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत किशोर देव आनंद की 1985 में रिलीज 'हम नौजवान' से की। उन्होंने 'माचिस' (2001) और 'चांदनी बार' (2001) के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

अभिनेत्री इन सालों में 'हैदर', 'मकबूल', 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमशेक', 'आस्तित्व', 'हेराफेरी', 'चीनी कम', 'विरासत', 'अंधाधुन' और 'बीवी नंबर 1' सहित कई फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है।

ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को किया सतर्क, कहा- किसी भी मैसेज पर...

वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू जल्द ही 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगी, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। तब्बू को आखिरी बार सैफ अली खान के साथ 'जवानी जानेमन' में देखा गया था।  

तब्बू को मीरा नायर निर्देशित वेब सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' में भी देखा गया। इसमें ईशान खट्टर सहित तान्या मानिकतला, रसिका दुगल, माहिरा कक्कड़, राम कपूर, गगन देव, विवेक गोम्बर, विवान शाह, शाहाना गोस्वामी, मिखाइल सेन, नमन दास, रणदीप हुड्डा, रणवीर शोरे, विजय वर्मा, कुलभूषण खरबंदा, विनोद पाठक विजय राज ने अभिनय किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन