1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना की वजह से एक साल बाद माता-पिता से मिले ताहिर राज भसीन, हुए इमोशनल

कोरोना की वजह से एक साल बाद माता-पिता से मिले ताहिर राज भसीन, हुए इमोशनल

 Published : Jun 03, 2021 11:52 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 11:52 pm IST

ताहिर आने वाले समय में 'लूप लपेटा', 'बुलबुल तरंग' और 'ये काली काली आंखें' में नजर आएंगे। उन्होंने महामारी के दौरान ही इन फिल्मों की शूटिंग पूरी की है।

tahir raj bhasin- India TV Hindi
 ताहिर राज भसीन Image Source : TAHIR RAJ BHASIN

मुंबई: अभिनेता ताहिर राज भसीन दिल्ली पहुंचने के लिए बड़े ही बेताब हैं, जहां जाकर वह अपने माता-पिता से एक साल बाद मिलने वाले हैं। ताहिर कहते हैं, "पिछला साल काफी मुश्किल भरा था क्योंकि फिल्मों के सेट पर पाबंदियां लगी थी और घर जाकर समय बिताने का भी कोई चारा नहीं था क्योंकि मन में एक डर था कि कहीं मेरे घर जाने से मेरे घरवाले या दोस्त मुसीबत में न पड़ जाए।"

वह आगे कहते हैं, "इस हफ्ते मैं अपने पेरेंट्स से मिलने एक साल बाद दिल्ली अपने घर जा रहा हूं। यह एक ईमोश्नल रीयूनियन होगा, जिसका मुझे लंबे समय से इंतजार था।"

फिल्मों की बात करें, तो ताहिर आने वाले समय में 'लूप लपेटा', 'बुलबुल तरंग' और 'ये काली काली आंखें' में नजर आएंगे। उन्होंने महामारी के दौरान ही इन फिल्मों की शूटिंग पूरी की है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन