1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू ने क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट की होली, देखिए क्यूट वीडियो

तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू ने क्यूट अंदाज में सेलिब्रेट की होली, देखिए क्यूट वीडियो

 Published : Mar 29, 2021 03:45 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 03:45 pm IST

एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान और सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू ने एक-दूसरे के साथ होली मनाई, जिसके वीडियोज और फोटोज सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

taimur and inaya holi celebration - India TV Hindi
होली खेलते हुए तैमूर और इनाया  Image Source : INSTAGRAM/SAKPATAUDI/KAREENAKAPOORKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी फोटोज के जरिए मीडिया में छाए रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोहा अली खान की लाडली बेटी इनाया नौमी खेमू भी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दोनों अपने क्यूट एक्शंस से फैंस का दिल जीत लेते हैं। आज होली के मौके पर तैमूर और इनाया का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं। 

inaya and taimur
Image Source : INSTAGRAM/ SAKPATAUDIतौमूर और इनाया 

Holi 2021: रंगों के त्योहार पर इन बॉलीवुड गानों से मचाएं धमाल, यहां है नए-पुराने गानों की पूरी प्ले लिस्ट

इस वीडियो को सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें इनाया और तैमूर को देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों पूल में होली खेलते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान इनाया अपने भाई तैमूर के गाल पर रंग लगा रही हैं। वहीं, तैमूर के हाथ में रंग का पैकेट है, जिसे वह पानी में डाल रहे हैं। दोनों का ये वीडियो बेहद प्यारा है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।  

सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में सोहा अपनी लाडली बेटी इनाया के साथ दिख रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि इनाया और सोहा ने एक-दूसरे के गाल को प्यार से पकड़ रखा है। इनाया जहां, पूल में खड़ी हैं, तो वहीं उनकी मम्मी सोहा बाहर खड़ी होकर अपनी लाडली से प्यार कर रही हैं। दोनों एक दूसरे के गालों पर रंग लगा रहे हैं। 

सारा अली खान ने 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

इस फोटो को शेयर करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘सभी को हैप्पी और सेफ होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की है। मां-बेटी की ये क्यूट तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

वहीं, करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि रंग से लथपथ तैमूर कैमरे के लिए स्वैग पोज दे रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘आप लोग सेफ रहिए। मेरी तरफ से हैप्पी होली।’ तैमूर की इस क्यूट फोटो पर अपना प्यार बरसाने से उनकी बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा खुद को रोक नहीं पाईं। मलाइका ने लव इमोजी बनाते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है, ‘क्यूटी।’ वहीं, अमृता ने कई हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, ‘हमारा क्यूटी।’

inaya and taimur
Image Source : INSTAGRAM/ SAKPATAUDIइनाया और तैमूर 

इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके लाडले बेटे तैमूर और उनकी भांजी इनाया पूल में होली की मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

inaya and taimur
Image Source : INSTAGRAM/ SAKPATAUDIइनाया और तैमूर 

Bhojpuri hit Holi Songs: भोजपुरी के इन होली के गानों के साथ सेलिब्रेट कीजिए रंगों का त्यौहार

इन वीडियोज और फोटोज को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर और इनाया होली में खूब धमाल मचा रहे हैं। दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं और होली एंजाय कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन