1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर ने इस मासूमियत से पापा सैफ को निहारा, वायरल होने लगी तस्वीर

तैमूर ने इस मासूमियत से पापा सैफ को निहारा, वायरल होने लगी तस्वीर

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 22, 2018 10:39 am IST,  Updated : Feb 22, 2018 10:39 am IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हे शहजादे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड माने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे और वीडियो देखने को मिल जाती हैं। तैमूर ने अपनी क्यूटनेस से सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

Taimur Ali Khan- India TV Hindi
Taimur Ali Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हे शहजादे तैमूर अली खान इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार किड माने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे और वीडियो देखने को मिल जाती हैं। तैमूर ने अपनी क्यूटनेस से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। नन्हे तैमूर ने अभी से अपनी एक लंबी फैन फॉलोइंग बना ली है। अब एक बार फिर से तैमूर की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल इसमें वह पापा सैफ की एक तस्वीर को हाथ में पकड़े हुए बैठे हैं, और बहुत प्यार से उनकी ओर निहार रहे हैं।

बता दें कि इस तस्वीर में तैमूर के बालों की चोटी बनी हुई दिख रही है। उन्हें अब तक हमेशा बिखरे बालों में ही देखा गया था, अब इस लुक में भी तैमूर बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद फिर से तैमूर की मासूमियत के चर्चे होने लगे हैं।

गौरतलब है कि सैफ और करीना चाहते हैं कि उनका लाडला किसी स्टार किड की तरह नहीं बल्कि एक आम बच्चे की तरह ही अपना बचपन बिताएं। लेकिन जिस तरह से तैमूर की फैन फोलॉइंग बढ़ रही हैं उसे देखकर तो लगता है कि वह अभी से एक बड़ी हस्ती बन चुके हैं। उन्हें अक्सर अपने मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ कई पार्टी के दौरान देखा जाता है। वहीं करीना या सैफ ने कभी उन्हें मीडिया की नजरों से बचाने की कोशिश भी नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन