1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल की एयरपोर्ट सेल्फी पर बहन तनीषा मुखर्जी ने किया फनी कमेंट, देखें तस्वीर

काजोल की एयरपोर्ट सेल्फी पर बहन तनीषा मुखर्जी ने किया फनी कमेंट, देखें तस्वीर

 Published : Aug 07, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 04:30 pm IST

काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी एयरपोर्ट लुक की सेल्फी शेयर की थी। जिस पर उनकी बहन तनीषा मुखर्जी ने बहुत ही फनी कमेंट किया है।

Kajol and Tanishaa mukerji- India TV Hindi
Kajol and Tanishaa mukerji Image Source : INSTGRAM

आजकल एयरपोर्ट लुक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का स्टाइल स्टेटमेंट बन बया है। हर सेलिब्रिटी अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर बहुत सचेत रहता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल(Kajol) ने अपने एयरपोर्ट लुक की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद उनकी बहन तनीषा मुखर्जी(Tanishaa Mukerji) ने उनका मजाक उड़ाते हुए फनी कमेंट किया है।

काजोल ने एयरपोर्ट सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- अपने एयरपोर्ट लुक की सेल्फी खुद शेयर कर रही हूं। चीप थ्रिल गाना सुन रही हूं। इस फोटो पर तनिषा ने काजोल का मजाक उड़ाया।

तनिषा ने कमेंट किया- तुमने बैकग्राउंड में ग्रीन स्क्रीन और डिजिटल इफेक्ट शामिल क्यों नहीं किया।

Screenshot of kajol Instagram post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of kajol Instagram post

काजोल के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर की सलवार पहनी हुई है। काजोल की इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

कॉफी विद करण में अजय देवगन ने काजोल के सेल्फी लव के बारे में बताया था। अजय ने कहा फोटो क्लिक करना परेशानी नहीं है मगर उन फोटोज को काजोल और नायसा ठीक करने के लिए तीन घंटे तक लगी रहती हैं ताकि उसे पोस्ट कर सकें।

इसके साथ ही अजय ने काजोल के ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज के बारे में बताया था। उन्होंने बताया रोज 7-8 पार्सल घर आते हैं। हर पार्सल की कीमत 500, 700 और 1200 रुपये होती है।

Also Read:

नाना के अंतिम संस्कार में फूट फूट कर रो पड़ीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना

माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन