1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाना के अंतिम संस्कार में फूट फूट कर रो पड़ीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना

नाना के अंतिम संस्कार में फूट फूट कर रो पड़ीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना

 Published : Aug 07, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 03:51 pm IST

Hritik Roshan sister Sunaina Roshan crying in J Omprakash funeral : नाना जे ओमप्रकाश के अंतिम संस्कार में फूट फूट कर रो पड़ीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना

sunaina roshan- India TV Hindi
sunaina roshan Image Source : TWITTER

मशहूर फिल्म Film Maker मेकर जे ओमप्रकाश का आज मुंबई में निधन हो गया। जे ओम प्रकाश अभिनेता ऋतिक रोशन Hritik Roshan के नाना थे। ऋतिक रोशन ने ही अपने नाना को मुखाग्नि दी। इस दौरान रोशन परिवार के साथ साथ बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज भी जे ओमप्रकाश की अंतिम यात्रा में पहुंचे।

इस दौरान सबसे ज्यादा गमगीन दिखी ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन Sunaina Roshan । सुनैना अपने गम पर कंट्रोल नहीं कर पा रही थी और अंतिम यात्रा के दौरान वो फूट फूट कर रोती दिखीं। उनके दुख को सहारा देने के लिए लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे लेकिन सुनैना अपने आंसुओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रही थीं।

Hritik roshan
Image Source : TWITTERHritik roshan

मालूम हो जे ओमप्रकाश ऋतिक के साथ साथ सुनैना को भी बहुत प्यार करते थे। सुनैना रोशन परिवार की लाडली है। लेकि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन नहीं रही है। पिछले दिनों गैर धर्म के युवक से शादी करने की बात को लेकर सुनैना और रोशन परिवार के बीच तनातनी हो गई थी।

ऋतिक रोशन के नाना और जाने-माने डॉयरेक्टर ओम प्रकाश का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

जहां तक जे ओमप्रकाश की बात करें तो जितेंद्र और राजेश खन्ना जैसे स्टारों को सुपरस्टार बनाने वाले जे ओमप्रकाश ने कई सुपरहिट फिल्में बनाईं। वो अपने जमाने में स्टार मेकर कहे जाते थे और उन्होंने इंडस्ट्री को दर्जनों सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी सुपरहिट फिल्मों में आपकी कसम, आए दिन बहार के, आया सावन झूम के, आपके साथ, आखिर क्यों, आई मिलन की बेला,आस का पंछी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

A से ही क्यों शुरू होता था जे ओमप्रकाश की फिल्मों का नाम? 'आपकी कसम' के निर्देशक थे शिवभक्त

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन